तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा है आज है बॉलीवुड का बड़ा रैपर, सलमान से प्रभास तक के लिए गा चुका है गाने

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो आज के समय का टॉप सिंगर है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा है आज है बॉलीवुड का बड़ा रैपर

बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद नाम कमाने में कामयाब हो पाए हैं. इनमें सिंगर भी शामिल हैं, जिन्होंने लंबा संघर्ष किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. आज हम आपको ऐसी ही सिंगर से रूबरू करवाते हैं,जिसके गानों के दीवाने बच्चे से लेकर जवान तक रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जो बॉलीवुड का एक स्टार सिंगर है. इस बच्चे का नाम बादशाह है. बादशाह एक मशहूर रैपर और सिंगर हैं, जिन्होंने अपने गाने से लाखों दिलों को जीता है.

ये भी पढ़ें: दृश्यम 3 की सुनामी में ढेर हुईं 2026 की ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर छाया 66 साल का एक्टर

सोशल मीडिया पर क्या बोले बादशाह 

दरअसल बादशाह ने शुक्रवार 5 जून तो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों में बादशाह की जिंदगी की कई झलक देखने को मिल रही है. तस्वीरों के साथ बादशाह ने खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा-

खेल में 20 साल
ये रास्ते कहां कहां से गुजरे, किसी दिन बताएंगे तुम्हें
कैसे बटोर के रखें दिल के टुकड़े, किसी दिन बताएंगे तुम्हें
क्या खोया क्या पाया, क्या खर्चा क्या कमाया
कौन कौन जिंदगी में किस चीज के लिए आया
वो तारे जिनकी चाहत थी वो मिले के नहीं
वो बीज जो बोए थे वो खिले के नहीं
वो पैर जो रखे थे जमीन पर गिरकर
तूफान आने पर वो पैर हिले के नहीं
हुआ क्या और क्या नहीं किसी दिन बताएंगे तुम्हें
हम जीते या नहीं किसी दिन बताएंगे तुम्हें

Advertisement

बादशाह के गाने

सोशल मीडिया पर बादशाह का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. सिंगर के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि बादशाह ने साल 2012 में सॉन्ग सेटर्डे सेटर्डे में अपने रैप से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के लिए गाने गाने. डीजे वाले बाबू, अभी तो पार्टी शुरू हुई जैसे गानों ने बादशाह को फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करवाया. उन्होंने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान और सुल्तान के लिए गाने गाए हैं. बादशाह ने प्रभास की फिल्म साहो के लिए गाने गाए थे. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Noida के नाले ने ली इंजीनियर की जान! सेक्टर 58 में खुले नाले में गिरे आर्यन की मौत; सिस्टम पर सवाल
Topics mentioned in this article
Badshah
Rapper Badshah
Bollywod
Enetrtainment