पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी 'द बंगाल फाइल्स', ममता सरकार ने जताया था विरोध

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' आखिरकार पश्चिम बंगाल में रिलीज हो रही है. भाजपा की बड़ी जीत के कुछ दिन बाद यह फिल्म राज्य में स्क्रीन पर आने जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पश्चिम बंगाल में रिलीज होगी 'द बंगाल फाइल्स'

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' आखिरकार पश्चिम बंगाल में रिलीज हो रही है. भाजपा की बड़ी जीत के कुछ दिन बाद यह फिल्म राज्य में स्क्रीन पर आने जा रही है. इससे पहले फिल्म को अनौपचारिक रूप से रोक दिया गया था. फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने इस खबर पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी. ट्रेलर लॉन्चिंग रोकी गई, हमलों का सामना करना पड़ा और उनके खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज की गईं. अब अगले शुक्रवार यानी 15 मई को रिलीज होगी.

फिल्म को बंगाल में दिखाने की अनुमाति नहीं थी

'द बंगाल फाइल्स' विभाजन से पहले बंगाल में हुए सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे कलाकार हैं. रिलीज से पहले यह फिल्म राजनीतिक विवादों में घिरी रही. निर्देशक ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार ने फिल्म को बंगाल में दिखाने की अनुमति नहीं दी. उनके पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने भी राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखकर इस मुद्दे को उठाया था. 

पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म

भाजपा की जीत के बाद फिल्म रिलीज का फैसला आया है. कई लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी की जीत मान रहे हैं. 'द बंगाल फाइल्स' की कहानी ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित होने के कारण पहले से ही सुर्खियों में रही. फिल्म पहली बार पिछले साल सितंबर में पश्चिम बंगाल को छोड़कर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह इस फिल्म को भी मजबूत प्रतिक्रियाएं मिलने की उम्मीद है. 
 

Featured Video Of The Day
नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, ऐसे पलट दी बाजी
Topics mentioned in this article
The Bengal Files
The Bengal Files Release
The Bengal Files News
Vivek Ranjan Agnihotri