चेन्नई एक्सप्रेस के थंगाबली की पत्नी की 10 खूबसूरत तस्वीरें, झांसी की रानी के रोल से घर- घर हुई थीं मशहूर

निकितिन धीर की पत्नी को उन्होंने नहीं बल्कि उनके पिता ने ढूंढा था और एक्टर ने पिता के कहने पर उनसे शादी रचाई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
चेन्नई एक्सप्रेस के थंगाबली की पत्नी की 10 खूबसूरत तस्वीरें

टीवी और फिल्मी दुनिया के शानदार एक्टर पंकज धीर अब फिल्मों में कम नजर आते हैं और अब उनके बेटे निकितिन धीर दमदार पर्सनालिटी के चलते बड़े-बड़े रोल हासिल कर रहे हैं. निकितिन धीर को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में थंगाबली के रोल से जाना जाता है. निकितिन एक शादीशुदा एक्टर हैं और उनकी पत्नी कोई और नहीं बल्कि टीवी की झांसी की रानी कृतिका सेंगर हैं. कृतिका और निकितिन एक-दूजे को जानते तक नहीं थे और उनकी यह अरेंज मैरिज हैं, क्योंकि कृतिका को निकितिन के पिता ने पसंद किया था. इन तस्वीरों को देखने के साथ-साथ जानते हैं कृतिका सेंगर के बारे में.



कृतिका एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई थीं और इस फिल्म को बना रहे थे निकितिन के पिता पंकज धीर.



पंकज ने कृतिका को अपनी फिल्म में लीड हीरोइन के तौर पर चुना और साथ ही अपनी बहु के रूप में भी अपना लिया.


पहले तो पंकज ने कृतिका से उनके बारे में जानकारी ली और फिर उनके पेरेंट्स से बात की और इसके बाद पहली बार निकितिन और कृतिका की मुलाकात हुई.

Advertisement



साल 2014 में पंकज धीर ने उन्हें फिल्म माई फादर गॉडफादर में लिया था, जिसमें उन्होंने जाह्नवी सिंह का रोल किया था.



निकितिन को कृतिका और उनकी फैमिली काफी पारिवारिक लगी और वो सब कुछ मिला जो एक फैमिली में होना चाहिए.

Advertisement



कृतिका और निकितिन ने शादी से पहले कुछ दिनों के लिए एक-दूजे को डेट किया. 2014 में सगाई के बाद 3 सितंबर 2014 को कपल ने शादी रचा ली.


कल 3 सितंबर को कृतिका और निकितिन की शादी की 11वीं सालगिरह है. कपल अब एक बच्चे के पेरेंट्स भी हैं.



कृतिका ने साल 2007 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी में सांची और सुगंधी विरानी का रोल किया था.


उनके पॉपुलर टीवी शो में कसौटी जिंदगी की, क्या दिल में है, एक वीर स्त्री की कहानी-झांसी की रानी, आहट और छोटी सरदारनी शामिल है.

Advertisement

शादी के बाद कृतिका को सर्विस वाली बहू, कसम तेरे प्यार की और छोटी सरदारनी जैसे टीवी शो में देखा गया था. साल 2021 के बाद से वह छोटे और बड़े दोनों पर्दे से दूर हैं.

Featured Video Of The Day
मंच पर सरेआम छलक पड़े ताकतवर पूर्व गृह मंत्री के आंसू! दतिया में रो पड़े नरोत्तम मिश्रा
Topics mentioned in this article
Nikitin Dheer Wife
Kratika Sengar
Kratika Sengar Instagram
Kratika Sengar Movies
Kratika Sengar Nikitin Dheer