तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद तलपति विजय लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. राजनीति में उनकी नई पारी की चर्चा हर तरफ हो रही है, लेकिन इसी बीच उनके बेटे जेसन संजय भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. दरअसल, हाल ही में जेसन का जलाटा इंडिया द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो सामने आया, जो अब डिलीट हो गया है. लेकिन एक्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बचपन का एक किस्सा सुनाते हैं और बताते हैं कि विजय के फैन ने उन्हें किडनैप कर लिया था. जेसन ने बताया कि विजय का बहुत बड़ा फैन एक्टर से मिलने के लिए इतना बेताब था कि उसने उनके बेटे को स्कूल से उठाया और साथ ले गया. बच्चे को लगा कि उसकी किडनैपिंग हो रही है और उसने भागने की कोशिश की. लेकिन जब विजय की कार आई तो उस व्यक्ति ने उसे सुरक्षित पिछली सीट पर बिठा दिया.
25 साल के हैं जेसन विजय
फैंस को उम्मीद थी कि 25 साल के जेसन अपने पिता की तरह एक्टिंग में अपना कदम बढ़ाएंगे. लेकिन उन्होंने कैमरे के पीछे की दुनिया चुनी. चेन्नई के बड़े इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद जेसन विदेश गए और वहां फिल्ममेकिंग व स्क्रीन राइटिंग की पढ़ाई की. अब वो डायरेक्टर के तौर पर अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. कहा जा रहा है कि उनकी सिगमा जल्द बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जिसका पोस्टर काफी वायरल हुआ था.
ये भी पढ़ें- जवाहरलाल नेहरू की किताब पर बना था दूरदर्शन का ये शो, नसीरुद्दीन शाह से लेकर इरफान खान जैसे दिखे मंझे कलाकार
चेन्नई के बड़े स्कूल में हुई पढ़ाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेसन संजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल (American International School) से की थी. ये स्कूल शहर के चर्चित इंटरनेशनल स्कूलों में गिना जाता है. बताया जाता है कि स्कूल के दिनों से ही जेसन की दिलचस्पी फिल्मों, कैमरा और स्टोरीटेलिंग में थी. हालांकि स्टार किड होने के बावजूद वो हमेशा लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहे.
कनाडा और लंदन में सीखी फिल्ममेकिंग
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जेसन विदेश चले गए. उन्होंने कनाडा के टोरंटो फिल्म स्कूल (Toronto Film School) से फिल्म प्रोडक्शन का कोर्स किया. इसके बाद वो लंदन पहुंचे और वहां सेंट्रल फिल्म स्कूल (Central Film School) से स्क्रीन राइटिंग की पढ़ाई की. जेसन ने एक्टिंग की जगह डायरेक्शन और कहानी लिखने में ज्यादा रुचि दिखाई. यही वजह है कि उन्होंने फिल्मों के क्रिएटिव हिस्से को समझने पर ज्यादा फोकस किया.
बचपन में फिल्म में भी आ चुके हैं नजर
बहुत कम लोग जानते हैं कि जेसन संजय बचपन में तलपति विजय की फिल्म वेट्टाइकारन (Vettaikaaran) के एक गाने में नजर आ चुके हैं. इसके बाद कई बार उनके एक्टिंग डेब्यू की खबरें सामने आईं, लेकिन उन्होंने कैमरे के पीछे काम करना ज्यादा पसंद किया. अब फैंस को इंतजार है कि जेसन डायरेक्टर के तौर पर क्या नया कमाल दिखाते हैं.
ये भी पढ़ें- 1973 के ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है ब्लॉकबस्टर फिल्म का यह पॉपुलर गाना, आरडी बर्मन ने गाया तो बन गया क्लासिक