विजय के बेटे की 5 फोटो, हो गए हैं 25 साल के गबरू जवान, पापा तलपति की हूबहू कॉपी, डायरेक्ट कर चुके है ये फिल्में

जेसन संजय की तस्वीरें देखकर फैंस अक्सर उन्हें तलपति विजय की “यंग कॉपी” कहते हैं. चेहरे की बनावट, स्माइल और स्टाइल में जेसन काफी हद तक अपने पिता जैसे नजर आते हैं. उन्होंने ने विदेश में रहकर फिल्ममेकिंग और स्क्रीनराइटिंग की पढ़ाई की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तलपति विजय के बेटे की 5 फोटो
नई दिल्ली:

साउथ सुपरस्टार तलपति विजय जल्द ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उनकी पार्टी TVK ने तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें हासिल कर राजनीति में धमाकेदार एंट्री मारी है. इसी बीच विजय का परिवार भी लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, खासकर उनके बेटे जेसन संजय को लेकर फैंस में काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. जेसन भले ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हों, लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं. 25 वर्षीय जेसन अब फिल्मों में बतौर डायरेक्टर कदम रख चुके हैं और अपने पिता की तरह ही स्टाइल और पर्सनैलिटी को लेकर चर्चा में रहते हैं.

पापा तलपति विजय जैसा है हूबहू चेहरा

जेसन संजय की तस्वीरें देखकर फैंस अक्सर उन्हें तलपति विजय की “यंग कॉपी” कहते हैं. चेहरे की बनावट, स्माइल और स्टाइल में जेसन काफी हद तक अपने पिता जैसे नजर आते हैं.

ये भी पढे़ं- Mother's Day: दीपिका पादुकोण बनेंगी दूसरे बच्चे की मां, मदर्स डे पर देखें जवान एक्ट्रेस के मदरहुड टाइमलाइन की 8 फोटो

डायरेक्शन का चुना रास्ता

जहां स्टार किड्स अक्सर एक्टिंग में करियर बनाते हैं, वहीं जेसन ने डायरेक्शन का रास्ता चुना. उन्होंने स्क्रीनराइटिंग की पढ़ाई की है और फिलहाल अपनी पहली फिल्म ‘सिग्मा' को डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी. 

विदेश में की है पढ़ाई

Advertisement

जेसन ने विदेश में रहकर फिल्ममेकिंग और स्क्रीनराइटिंग की पढ़ाई की. उन्हें कहानी लिखने और विजुअल प्रेजेंटेशन में खास दिलचस्पी है, जिस वजह से उन्होंने डायरेक्शन को चुना.

पिता के साथ किया है काम

जेसन संजय अपने पिता तलपति विजय के साथ फिल्म ‘वेट्टाइकारन' में नजर आ चुके हैं. वहीं, उनकी बहन दिव्या साशा भी विजय की फिल्म ‘थेरी' में दिखाई दी थीं.

Advertisement

पिता को अनफॉलो करने को लेकर चर्चा में आए जेसन

हाल ही में खबरें आईं कि जेसन ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटाकर ‘जेसन संजय एस' इस्तेमाल करना शुरू किया है. जबकि कहा जा रहा है कि उन्होंने पापा विजय को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है. बता दें कि विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बीच तलाक का मामला चल रहा है. संगीता से अलग होने की खबरों के बीच विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग भी जोड़ा जा रहा है.  

ये भी पढे़ं- माधुरी दीक्षित-अरुण गोविल को मौका देने वाले इस शख्स ने पैसों के बिना शुरू हुआ सफर, आज पोते ने बना दिया करोड़ों का साम्राज्य

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: कैबिनेट विस्तार से CM योगी ने कैसे साधे सारे समीकरण? UP News