तलपति विजय की जन नायकन, जो 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी. उसे आखिरकार महीनों की कानूनी जंग के बाद सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिल गया है. वहीं जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसकी मेकर्स द्वारा रिलीज डेट का ऐलान करना अभी बाकी है. उम्मीद है कि जुलाई के अंत तक तलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. द सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ए सर्टिफिकेट फिल्म को दिया है. वहीं सर्टिफिकेशन दस्तावेजों के अनुसार, जन नायकन का रन टाइम 183 मिनट और 11 सेकंड का होगा. यानी फिल्म 3 घंटे 3 मिनट की होगी.
सीबीएफसी ने की रिलीज से पहले 12 एडिट की मांग
सर्टिफिकेट के मुताबिक, जिन सीन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर को एक किताब के कवर पर दिखाया गया है, उनमें बदलाव किया गया है. "अंबेडकर... से... TVK सत्तम" का जिक्र करने वाले डायलॉग को बदला गया है, जबकि ऑडियो और वीडियो दोनों में "TVK" के इस्तेमाल को म्यूट और उसमें बदलाव किया गया है. बोर्ड ने एक सीन में इंडियन नेशनल फ्लैग वाले सीन को हटाने का भी आदेश दिया. "भगवथन" और "रंगनाथर" शब्दों के अलावा "तेविडिया पैया" और "ओत्था" शब्दों को भी म्यूट कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें- राजेश शर्मा का हेल्थ अपडेट, स्वस्थ होने की अक्षय कुमार ने की प्रार्थना, कहा- जल्दी ठीक हो जा यार
183 मिनट 11 सेकंड की होगी जन नायकन
एक और बदलाव के तहत ऑपरेशन मेलुहा को समझाने वाले डायलॉग में जहां भी ओम शब्द का इस्तेमाल हुआ है, उसे हटाया गया है. इसी क्रम में, सद्दाम हुसैन की फांसी का जिक्र करने वाले एक डायलॉग को भी म्यूट किया गया या बदल दिया गया है. CBFC ने मेकर्स को आगे एक विज़ुअल को हटाने और बदलने का निर्देश दिया है, जिसमें डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के ऑफिस के बैज को गलत तरीके से नीचे गिराया जा रहा है. इसने "पोन्नोदा... कुडुथु वाचिरुक्कनु, उदंबु एरुक्कुनु" से शुरू होने वाले पूरे डायलॉग को भी म्यूट करने के लिए कहा है. इसके अलावा एक और डायलॉग "इंडिया एन कल्ला विझा वैकारेन" शब्द हैं, उसे भी म्यूट कर दिया गया है. बच्चे को जलाने वाले विज़ुअल को हटाकर बदला गया है. जबकि "सिलुवैला" शब्द को म्यूट कर दिया गया है. आखिर में CBFC ने मेकर्स को फिल्म में जहां भी "शीला रानी" नाम आता है. उसे बदलने का निर्देश दिया है. कुल मिलाकर बोर्ड ने 20 सेकंड हटाने और 10 सेकंड में बदलाव का ऑर्डर दिया है. इसके बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम 183 मिनट और 11 सेकंड पर ही रखा गया है.
जन नायकन के बारे में
जन नायकन तमिल फिल्मों की इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. वहीं फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री तलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म होने वाली है. फिल्म को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है और केवीएन प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू अहम किरदार में हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.
ये भी पढ़ें- इस फीमेल सिंगर के शास्त्रीय संगीत से इम्प्रैस थे आरडी बर्मन, 45 साल पुराने गाने को बनाया अमर गीत