थलापति विजय 6 साल की उम्र में मम्मी-पापा की शादी में हुए थे शामिल, बचपन की फोटो ने खोला बड़ा राज

विजय थलापति की बचपन की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वो 6 साल की उम्र में अपने ही मां-बाप की शादी में नजर आ रहे हैं. उनके पिता ने खुद इस दिलचस्प कहानी का खुलासा किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
6 साल की उम्र में विजय थलापति बने अपने ही मां-बाप की शादी के गवाह

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी जीत के बाद इन दिनों विजय थलापति लगातार चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्में या राजनीति नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी है. सोशल मीडिया पर उनकी बचपन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सिर्फ 6 साल की उम्र में वो अपने ही माता-पिता की शादी में मौजूद थे. ये बात सुनकर हर कोई हैरान है और इस कहानी के पीछे की सच्चाई जानना चाहता है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो खतरनाक विलेन, जो कभी बना मलंग चाचा तो कभी माइकल, बिग बी से ज्यादा ली फीस, 8 फोटो में दिखेगा रौला

बचपन की फोटो से खुला राज

वायरल हो रही तस्वीर में छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है, जिसे विजय बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये फोटो उनके पिता की शादी की है और उस वक्त विजय की उम्र करीब 6 साल थी. यानी वो अपनी ही मां-बाप की शादी के गवाह बने थे. यही वजह है कि ये खबर लोगों के बीच तेजी से फैल रही है और चर्चा का विषय बन गई है.

पिता ने खुद सुनाई पूरी कहानी

विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने अपने एक वीडियो में इस पूरे किस्से के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वो ईसाई परिवार से हैं जबकि उनकी पत्नी हिंदू हैं. दोनों ने अलग-अलग परंपराओं को अपनाते हुए शादी की थी. पहले पारंपरिक तरीके से शादी हुई और बाद में ईसाई रीति-रिवाज से दूसरी शादी की गई, जिसमें विजय भी मौजूद थे.

Advertisement

दो अलग रीति-रिवाज में हुई शादी

चंद्रशेखर के मुताबिक, दोनों का जीवन किसी एक धर्म तक सीमित नहीं रहा. परिवार में मंदिर भी जाते हैं और चर्च भी. इसी वजह से उन्होंने दोनों परंपराओं के अनुसार शादी करने का फैसला लिया. दूसरी शादी के समय विजय की उम्र करीब 6 साल थी और वो उस समारोह का हिस्सा बने.

Featured Video Of The Day
रोहिणी में गिरी इमारत, 12 लोगों के दबे होने की आशंका
Topics mentioned in this article
Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay News
Actor Thalapathy Vijay
TVK
Tamilaga Vettri Kazhagam