एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय इन दिनों तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी जीत के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए है. वो तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने के कगार पर हैं. ऐसे में इस अभिनेता-राजनेता के निजी जीवन से जुड़ी कई बातें भी सुर्खियों में हैं. अब, TVK प्रमुख की 10वीं क्लास की मार्कशीट भी सोशल मीडिया पर सामने आई है. इससे पता चलता है कि विजय पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छे थे. ऐसे में लोग भी ही यह जानने को उत्सुक हैं कि थलपति विजय को दसवीं कक्षा में कितने नंबर हासिल हुए थे.
विजय को 10वीं में मिले कितने नंबर?
ETimes की रिपोर्ट के अनुसार, मार्कशीट से पता चलता है कि थलपति विजय ने अपनी 10वीं क्लास की परीक्षाओं में 1100 में से 711 अंक हासिल किए. इस तरह उन्हें 64.6 परसेंट मार्क्स मिले. विजय ने विज्ञान (Science) में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए, 300 में से 206. गणित (Mathematics) में उन्हें सबसे कम नंबर मिले, जिसमें उन्हें 200 में से 95 अंक मिले थे. सोशल साइंस में एक्टर ने 200 में से 122 मार्क्स हासिल किए. उन्होंने तमिल और इंग्लिश में काफी अच्छा परफॉर्म किया.
सरकार बनाने में पेंच
भले ही विजय की TVK 234 सदस्यों वाली तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वह अभी तक सरकार नहीं बना पाई है. क्योंकि उसे बहुमत के जादुई आंकड़े 118 तक पहुंचने के लिए अभी भी 10 सीटों की जरूरत है. इसलिए, गठबंधन करना जरूरी है. इन सबके बीच, AIADMK और DMK के बीच बातचीत की खबरें भी सुर्खियों में हैं.
तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय से सरकार बनाने से पहले बहुमत के आंकड़े दिखाने को कहा है. उन्होंने विजय के बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के प्लान को नामंजूर कर दिया. गवर्नर ने एक्टर-पॉलिटिशियन से 118 विधायकों के समर्थन पत्र देने को कहा है.
क्या बोली TVK?
इस बीच, विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कजगम' (TVK) ने गुरुवार को कहा कि अगर तमिलनाडु में DMK और AIADMK मिलकर सरकार बनाते हैं, तो पार्टी के सभी 107 विधायक इस्तीफा दे देंगे. TVK ने 108 सीटें जीती हैं, जिसमें से दो सीटों पर खुद विजय ने चुनाव जीता है. साथ उसका कहना है कि 107 विधायकों के सबसे बड़ी अकेली पार्टी होने के नाते, उसे तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए.