'तेरी मेहरबानियां' एक्ट्रेस की बेटी अब दिखने लगी उनसे भी सुंदर, सूरज बड़जात्या की बेटी की शादी में छाई, देखें वीडियो

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. हाल में जब एक इवेंट के दौरान उन्हें स्पॉट किया गया था उनकी खूबसूरती देख फैंस उनके कायल हो गए. पूनम के साथ उनकी बेटी पलोमा ठकेरिया भी नजर आईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पूनम ढिल्लो की बेटी का वीडियो वायरल

Poonam Dhillon Daughter Paloma Dhillon: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. हाल में जब एक इवेंट के दौरान उन्हें स्पॉट किया गया था उनकी खूबसूरती देख फैंस उनके कायल हो गए. पूनम के साथ उनकी बेटी पलोमा ठकेरिया भी नजर आईं. सोशल मीडिया पर मां-बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है और पलोमा को देख लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे. लोग पूनम की बेटी की तुलना श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान से कर रहे हैं.

फुटबॉलर बनना चाहती थी पलोमा

पलोमा, पूनम ढिल्लों और फिल्म प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया की बेटी हैं. दोनों ने 1988 में शादी की थी. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अनमोल है. स्कूल और कॉलेज के दिनों में पलोमा को फुटबॉल का बहुत शौक था. एक समय में तो उन्होंने एक प्रोफेशनल फुटबॉलर बनने के बारे में भी सोचा था. लेकिन, जैसे-जैसे जिंदगी आगे बढ़ी, पालोमा डांसिंग और मॉडलिंग की दुनिया से इतनी प्रभावित हुईं कि उनके अंदर एक ऐसी चिंगारी जगी, जिसने उन्हें इन क्रिएटिव फील्ड में अपना करियर बनाने के लिए इंस्पायर किया.

सनी देओल के बेटे के साथ की फिल्म

पलोमा अपना बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं. साल 2023 में आई फिल्म 'दोनों' में पलोमा ने लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में सनी देओल के बेटे राजवीर देओल उनके अपोजिट थे. हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म चल न पाने की वजह से पलोमा को अभी वो पहचान नहीं मिल पाई है जो उनकी मां को मिली.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 तोड़ पाएगी 9 साल पुराने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड? अभी इतनी पीछे है रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर

हाल में जब वह सूरज बड़जात्या की बेटी की शादी में अपनी मां के साथ पहुंची तो मीडिया के कैमरे उन पर आकर रुक गए और जो वीडियोज सामने आए वो इंटरनेट पर छा गए. लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें आगे फिल्मों में देखने की उम्मीद कर रहे हैं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
फिर महंगा होने वाला है कच्चा तेल? ट्रंप फिर कर दिया 140 अटैक?
Topics mentioned in this article
Poonam Dhillon
Paloma Dhillon
Paloma Dhillon Video
Paloma Dhillon Photos
Poonam Dhillon Daughter