उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, तलाक के बाद हुआ मॉम गिल्ट, तनाज ईरानी ने कहा- बेटी नफरत से दूर हो गई

तनाज ईरानी ने अपने पहले पति, तलाक और बेटी पर पड़े भावनात्मक असर को लेकर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि तलाक के बाद उनकी बेटी एकदम चुप हो गई थी और उन्हें आज भी उस बात का दुख है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तनाज ईरानी तलाक और बेटी को लेकर हुईं भावुक
नई दिल्ली:

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तनाज ईरानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पहले शादीशुदा रिश्ते, तलाक और बेटी पर उसके असर को लेकर खुलकर बात की. Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में तनाज ने बताया कि उन्होंने 20 साल की उम्र में अपने से 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से शादी की थी. उन्होंने ये भी कहा कि उस वक्त उनका परिवार जानता था कि वो हमेशा अपने दिल की सुनती हैं. एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के दर्द और खुद के गिल्ट पर भी खुलकर बात की, जिसने लोगों को काफी इमोशनल कर दिया है.

बचपन से मिली आजादी और कॉन्फिडेंस 

तनाज ईरानी ने बताया कि वो बचपन से काफी कॉन्फिडेंट रही हैं और उन्हें कभी खुद को बदलने या किसी के हिसाब से जीने का दबाव महसूस नहीं हुआ. उन्होंने इंटव्यू में कहा, ‘मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी. मुझे कभी किसी ने खुद को लेकर असहज महसूस नहीं कराया.' तनाज ने ये भी बताया कि उनके घर की महिलाएं हमेशा अपने तरीके से जिंदगी जीती थीं. उन्होंने कहा, ‘मेरी दादी काफी स्टाइलिश थीं. घर की महिलाओं ने हमेशा अपनी जगह बनाई और पुरुषों ने उन्हें कभी रोका नहीं.'

ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती की समधन की 3 फोटो, हम साथ साथ है की एक्ट्रेस, 90s की महाभारत में आई थीं नजर, बॉलीवुड में थीं पॉपुलर

20 साल की उम्र में की थी शादी

तनाज ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 20 साल की उम्र में थिएटर आर्टिस्ट फरीद करीम से शादी की थी, जो उनसे 18 साल बड़े थे. उन्होंने कहा, ‘वो बहुत अच्छे इंसान थे और उन्होंने मुझे हमेशा अपनी जगह खोजने की आजादी दी, लेकिन शायद मैं जिंदगी से कुछ और चाहती थी.' तनाज के मुताबिक उस उम्र में वो घूमना-फिरना और जिंदगी को खुलकर जीना चाहती थीं, जबकि उनके पति ज्यादा मैच्योर थे.

Advertisement

तलाक के बाद बेटी पर पड़ा असर

एक्ट्रेस ने बताया कि तलाक के बाद उनकी बेटी काफी चुप रहने लगी थी. तनाज ने कहा, ‘वो एकदम अपने अंदर चली गई थी. वही उसका खुद को संभालने का तरीका था.' उन्होंने माना कि एक मां के तौर पर उन्हें इस बात का गहरा दुख रहा कि उनकी बेटी का सुरक्षित घर टूट गया. तनाज ने कहा, ‘अगर मुझे पहले पता होता कि इसका लोगों पर इतना असर पड़ेगा, तो शायद मैं चीजों को अलग तरीके से संभालती.'

रिश्ते को फिर से संभालने की कोशिश

तनाज ईरानी ने बताया कि बाद में उन्होंने अपनी बेटी से माफी मांगना सीखा और रिश्ते को धीरे-धीरे फिर से मजबूत किया. उन्होंने कहा, ‘मैं उससे बार-बार माफी मांगती थी, लेकिन सिर्फ माफी मांगना काफी नहीं होता. आपको बच्चे के पास जाना पड़ता है.' तनाज ने ये भी कहा, ‘माता-पिता भगवान नहीं होते. उनसे भी गलतियां होती हैं.' बता दें कि तनाज ने साल 2007 में एक्टर बख्तियार ईरानी से दूसरी शादी की थी और अब उनके दो बच्चे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, 1400 करोड़ बजट में 6 करोड़ कमाई, मेकर्स को 99.6 प्रतिशत हुआ घाटा

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Depression ने ली Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की जान? | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article