रागिनी 3, मारिया IPS से व्वन तक, तमन्ना भाटिया एक के बाद एक हॉरर, एक्शन, बायोपिक फिल्मों में आएंगी नजर, देखें पूरी लिस्ट

तमन्ना भाटिया आने वाले दो सालों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. रागिनी 3 से लेकर Vvan तक, उनकी फिल्मों में मनोरंजन, एक्शन, ड्रामा और रोमांच का अनोखा तड़का देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हॉरर, एक्शन, बायोपिक! हर जॉनर पर राज करने निकलीं तमन्ना भाटिया
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आने वाले दो सालों में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पिछले कुछ महीनों में उनकी फिल्मों को लेकर अलग-अलग घोषणाएं सामने आईं, लेकिन अब उनकी पूरी लाइनअप पर नजर डालें तो साफ दिखता है कि 2026 और 2027 उनके करियर के सबसे व्यस्त और रोमांचक साल साबित हो सकते हैं. तमन्ना की झोली में इस वक्त रागिनी 3, मारिया आईपीएस, पुरुषन (Purushan), वन (Vvan) और अजय देवगन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन सभी फिल्मों का जॉनर अलग-अलग है.

रागिनी 3 में हॉरर फ्रेंचाइजी का तड़का

तमन्ना की सबसे पॉपुलर अपकमिंग फिल्मों में से एक रागिनी 3 है. यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा मानी जा रही है, जिसकी पहले से मजबूत फैन फॉलोइंग मौजूद है. ऐसे में दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं. फिल्म में तमन्ना का किरदार उनके अब तक के काम से अलग बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026: ममूटी को मिला पद्म भूषण, अलका याग्निक-आर माधवन को भी मिला पद्म पुरस्कार, सिंगर ने पीएम मोदी के छुए पैर

मारिया आईपीएस में दिखेगा दमदार अवतार

हॉरर के बाद तमन्ना 'मारिया आईपीएस' में एक अलग ही अंदाज में नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म रियल घटनाओं से प्रेरित है और इसमें उनका रोल काफी दमदार होने वाला है.

Advertisement

साउथ सिनेमा में भी बरकरार रहेगा जलवा

पुरुषन के जरिए एक्ट्रेस एक बार फिर तमिल सिनेमा में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं. यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसमें मनोरंजन, ड्रामा और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिल सकता है.

'Vvan' पर टिकी निगाहें

तमन्ना की आगामी फिल्म 'Vvan' को लेकर भी जबरदस्त उत्साह है. इसके अलावा अजय देवगन के साथ उनकी अनटाइटल्ड फिल्म को एक्शन-एडवेंचर एंटरटेनर बताया जा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों प्रोजेक्ट्स में दर्शकों को कुछ नया और अलग देखने को मिलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  सबकी बेइज्जती करने वाले राज कुमार इस एक्टर को नहीं बोल पाए एक भी शब्द, एक्स-वाइफ ने बताई वजह

एक ही जॉनर में नहीं बंधना चाहतीं तमन्ना 

जहां कई सितारे एक हिट जॉनर मिलने के बाद उसी रास्ते पर चलते रहते हैं, वहीं तमन्ना लगातार नए प्रयोग करती नजर आ रही हैं. उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में हॉरर, बायोपिक, कमर्शियल एंटरटेनर, एक्शन और अलग-अलग तरह की कहानियां शामिल हैं. अगर इन फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो 2026 और 2027 तमन्ना भाटिया के करियर के सबसे सफल साल साबित हो सकते हैं.

Featured Video Of The Day
संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने गिराई अवैध ईदगाह की मीनार
Topics mentioned in this article
Tamannaah Bhatia
Tamannaah Upcoming Movies
Tamannaah Bhatia Upcoming Movies
Tamannaah Bhatia Films
Tamannaah Bhatia Upcoming Film