तमन्ना भाटिया का खूबसूरत आशियाना देख आप भी कहेंगे Wow, सादगी और लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है सी फेसिंग अपार्टमेंट

तमन्ना भाटिया ने हाल ही में फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में अपने मुंबई स्थित लग्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट की झलक दिखाई. करीब 16.6 करोड़ रुपये की कीमत वाले इस घर में 5-सीटर प्राइवेट जैकूजी, ओपन-एयर बालकनी, स्टाइलिश लिविंग रूम जैसी खास सुविधाएं मौजूद हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tamanna bhatia luxury seafacing apartment
NDTV

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया खुद जितनी खूबसूरत है उनका लिविंग स्टाइल भी उतना ही सुंदर है. यकीन नहीं आता तो आप तमन्ना भाटिया के आलीशान आशियाने की झलक देख लीजिए. जिसे देखकर हो सकता है आपकी भी तमन्ना ऐसे ही किसी घर में रहने की हो जाए. फिल्ममेकर फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में तमन्ना भाटिया ने अपने मुंबई स्थित लग्जरी घर की झलक दिखाई. समुद्र के किनारे बने इस आलीशान अपार्टमेंट का हर कोना उनकी पर्सनैलिटी और स्टाइल की कहानी कहता है. बड़े-बड़े कमरे, खूबसूरत इंटीरियर, खुली बालकनी, प्राइवेट जैकूजी और शानदार वॉक-इन क्लोसेट ने फैंस का ध्यान खींचा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुहू-वर्सोवा लिंक रोड स्थित बेव्यू बिल्डिंग में मौजूद ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट करीब 16.6 करोड़ रुपये का है. आइए जानते हैं तमन्ना के इस खूबसूरत आशियाने की खास बातें.

ये भी पढ़ें: आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है खास ? 28 बार बन चुका है इसका रीमेक

सी फेसिंग बालकनी

तमन्ना के घर की सबसे खास जगह उनकी ओपन एयर बालकनी है. यहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है. तमन्ना भाटिया ने बालकनी को कई तरह के प्लांट्स से सजाया है. जिससे ये जगह बेहद शांत और सुकूनभरी लगती है. इसी बालकनी में एक बड़ा 5-सीटर जैकूजी भी लगाया है. फराह खान के व्लॉग में तमन्ना ने बताया कि ये जैकूजी उनके पापा ने उन्हें गिफ्ट किया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये उनकी एक अजीब सी फैंटेसी को पूरा करने के लिए था. हालांकि, इसका इस्तेमाल ज्यादातर उनकी गर्ल्स नाइट्स या दोस्तों के साथ छोटी-छोटी पार्टियों के दौरान ही होता है.

सादगी और लग्जरी का शानदार मेल 

तमन्ना भाटिया का लिविंग रूम बेहद स्टाइलिश और आरामदायक नजर आता है. कमरे में व्हाइट, क्रीम और ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है जो इसे एक एलिगेंट लुक देता है. वेलवेट के आरामदायक सोफे, डिजाइनर कॉफी टेबल और मॉडर्न डेकोरेशन इस जगह को खास बनाते हैं. कमरे का माहौल ऐसा है. जहां लग्जरी के साथ साथ घर जैसा अपनापन भी महसूस होता है.

एक पेंटिंग ने खींचा ध्यान

लिविंग रूम में लगी एक बड़ी पेंटिंग भी लोगों का ध्यान खींचती है. इस आर्टवर्क का नाम 'द कली युग' है. जिसे एनएफएन कल्याण ने बनाया है. इस पेंटिंग में हाथी, ह्यूमन फिगर्स और कई एनिमल्स को खास अंदाज में दिखाया गया है. ये कलाकृति न सिर्फ कमरे की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि तमन्ना भाटिया के आर्ट की तरफ इंटरेस्ट को भी दिखाती है.

Advertisement

फैशन लवर तमन्ना का शानदार वॉक-इन क्लोसेट

तमन्ना भाटिया को बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में गिना जाता है और इसका अंदाजा उनके वॉक-इन क्लोसेट को देखकर लगाया जा सकता है. ये कमरा रोशनी से भरपूर और बेहद सिस्टमेटिक है. यहां उनके डिजाइनर आउटफिट्स, जूते, बैग्स और कई एक्सेसरीज करीने से सजे हुए नजर आते हैं. फैशन के लिए उनका प्यार इस क्लोसेट के हर हिस्से में साफ दिखाई देता है.

मिनिमल डिजाइन वाला डाइनिंग एरिया

घर का डाइनिंग एरिया लिविंग रूम से जुड़ा हुआ है और इसे मिनिमल डिजाइन के साथ सजाया गया है. यहां एक खूबसूरत डाइनिंग टेबल, आरामदायक कुर्सियां और ऊपर लगा स्टेटमेंट झूमर पूरे स्पेस को रॉयल लुक देते हैं. दीवारों पर लगे सिंपल आर्टवर्क और डेकोरेटिव लाइट्स इस हिस्से की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
इस्तीफा मंज़ूर, चंपत राय जाएंगे जेल?
Topics mentioned in this article
Tamannaah Bhatia
Farah Khan
Tamannaah Bhatia News
Bollywood Movie