Tabinda Sanpal: तबिंदा सनपाल को पति सतीश के किसी भी लड़की के साथ पार्टी करने से नहीं एतराज, कहा- धनतेरस पर देता है 3 किलो सोना

Tabinda Sanpal: लक्ष्मी आर अय्यर और देवोलीना भट्टाचार्जी ने देसी ब्लिंग कपल सतीश-तबींदा सनपाल को खूब खरीखोटी सुनाई और चीटिंग वाले बयान पर आलोचना की. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Tabinda Sanpal: देसी ब्लिंग कपल सतीश और तबिंदा की हुई ट्रोल
नई दिल्ली:

देसी ब्लिंग इन दिनों सुर्खियों में हैं, जिसमें सतीश सनपाल और तबिंदा सनपाल की चर्चा हो रही है, जिसमें तबिंदा ने अपने पति के बारे में कहा कि वह दूसरी लड़कियों के साथ पार्टी करते हैं. इसके कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल होना पड़ रहा है. जबकि कई लोग उनके अफेयर को बढ़ावा देने पर आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं शो में बिंदा ने यह भी कहा कि वह अपने पति सतीश के सुबह उठकर पैर दबाती हैं. इसी बीच फिल्ममेकर लक्ष्मी अय्यर ने आलोचना की है. 

लक्ष्मी अय्यर ने तबिंदा की आलोचना की

फिल्ममेकर लक्ष्मी आर अय्यर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने एक रियलिटी शो की क्लिप देखी, जिसमें एक पत्नी ने कहा कि उसे अपने पति के धोखा देने से कोई दिक्कत नहीं है, बशर्ते वह औरत दोबारा न आए. इस बकवास को नॉर्मल बनाना बंद करो. ‘मॉडर्न' या ‘कूल' होने के नाम पर ऐसे घटिया उदाहरण पेश करना बंद करो. वफादार होना आज भी आकर्षक है. ईमानदार होना आज भी आकर्षक है. सोशल मीडिया को यह यकीन दिलाने मत दो कि ऐसा नहीं है.” लक्ष्मी अय्यर की इस सोच पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा, “हां... जाहिर है, अगर वह आदमी उसी औरत से मिलता है तो उसे उससे प्यार हो जाएगा.”

नेटफ्लिक्स के देसी ब्लिंग शो में सतीश शाह ने कहा, पैसा खुदा तो नहीं. पर खुदा से कम भी नहीं. वहीं स्टाइलिश तरीके से तैयार होकर रहने पर उन्होंने कहा, अच्छा लगता है ना लड़किया देखती हैं. इसके बाद तबिंदा (बिंदा) ने पति के पार्टी करने वाले बयान को सपोर्ट करते हुए खुलासा किया कि सतीश दूसरी औरतों के साथ पार्टी करना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, सतीश को बहुत अच्छा लगता है लड़कियों के साथ वक्त बिताना. मैं जलती थी. लेकिन उनपर विश्वास था. 

Advertisement

तबिंदा को 3 किलो सोना देते हैं सतीश

आगे तबिंदा ने कहा, "जब तक वह हर बार अलग-अलग औरतों के साथ पार्टी करता है, तब तक कोई दिक्कत नहीं है. दिक्कत तब होती है जब वह बार-बार एक ही औरत के साथ समय बिताता है, क्योंकि इससे यह संकेत मिल सकता है कि उनके बीच कोई इमोशनल कनेक्शन है. अगर वह पूरी रात दूसरी औरतों के साथ पार्टी करता रहे, तब भी मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. तबिंदा ने यह भी बताया कि उनके पास 40 किलो सोना है, और सतीश हर साल धनतेरस पर उन्हें 3 किलो सोना तोहफे में देते हैं. तबिंदा ने यह भी बताया कि मैं हर सुबह उनके पैरों की मालिश करती हूं. वह किसी राजकुमार की तरह जागते हैं. एक हिंदू होने के नाते, उनका मानना ​​है कि अगर पत्नी हर सुबह अपने पति के पैर छूती है, तो घर में बहुत लक्ष्मी आती है. 

ये भी पढे़ं- जया बच्चन ने कहा था अमिताभ उनकी 52 साल की शादी को कह सकते हैं सबसे बड़ी गलती, बोलीं- मैं वह नहीं सुनना चाहती

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुसबीत का मानॅसून, कश्मीर से लेकर केरल तक कुदरत का रौद्र रूप
Topics mentioned in this article
 Satish Sanpal Controversy
 Satish Sanpal
 Satish Sanpal Wife
Tabinda Sanpal