तारे जमीन पर के ईशान अब 29 साल के यंग मैन, 19 साल बाद देख खुशी से झूमे फैंस, बनाई हीरो जैसी दमदार पर्सनैलिटी

आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर में एक छोटा सा बच्चा सबका दिल जीतने में कामयाब रहा था. वही बच्चा आज टॉल, हैंडसम बॉय बन गया है. 19 साल बाद उस बच्चे को देख आप भी हैरान हो जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तारे जमीन पर के दर्शील सफारी की फोटो वायरल

तारे जमीन पर में आमिर खान के साथ एक नन्हे कलाकार ने अपनी मासूमियत और दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था. बड़े-बड़े दांत, मासूम मुस्कान और शानदार अभिनय की बदौलत ईशान अवस्थी का किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. इस किरदार को निभाने वाले दर्शील सफारी उस समय महज एक बच्चे थे, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी. अब फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं और इतने सालों में दर्शील का लुक पूरी तरह बदल गया है. उन्हें देखकर पहचान पाना भी आसान नहीं है.

19 साल में पूरी तरह बदल गया लुक

साल 2007 में रिलीज हुई तारे जमीन पर के समय दर्शील सफारी करीब 10 साल के थे. फिल्म में उनका मासूम चेहरा और सामने के बड़े दांत उनकी पहचान बन गए थे. लेकिन अब वह बड़े हो चुके हैं और उनका लुक पहले से बिल्कुल अलग नजर आता है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी तस्वीरों में वह फिट, स्टाइलिश और काफी हैंडसम दिखते हैं. कई तस्वीरों में उनका शार्प जॉ-लाइन, बदला हुआ हेयरस्टाइल और दमदार पर्सनैलिटी देखने को मिलती है. कुछ फैंस तो उनके नए लुक की तुलना ऋतिक रोशन से भी करने लगे हैं.

पहली फिल्म से मिली पहचान, लेकिन नहीं मिला बड़ा ब्रेक

तारे ज़मीन पर में शानदार अभिनय के लिए दर्शील सफारी को खूब तारीफ मिली और उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले. हालांकि पहली ही फिल्म से इतनी बड़ी सफलता मिलने के बावजूद उन्हें बाद में वैसा बड़ा मौका नहीं मिल सका. उन्होंने टीवी के कई शोज़ में काम किया, जिनमें झलक दिखला जा, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और बटरफ्लाई जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं.

Advertisement

साल 2017 में उन्होंने फिल्म Quicky से लीड हीरो के तौर पर वापसी की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी. इसके बाद भी दर्शील लगातार एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और नए प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी नई तस्वीरों व काम से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.

Advertisement

 यह भी पढ़ें: राम कपूर के कारनामे देख भड़के लोग, शो में बताया खुद को प्लेबॉय, बीवी गौतमी कपूर ने किया पोस्ट

Featured Video Of The Day
ममता बनर्जी का आपा खोया, आवास के बाहर शख्स को जड़ा थप्पड़
Topics mentioned in this article
Darsheel Safary
Entertainment
Bollywood