'रोम-कॉम के लिए यंग नहीं हो!' Taapsee Pannu का बड़ा खुलासा, 'शाहरुख खान को ऐसा कहने की हिम्मत किसमें?'

तापसी पन्नू ने उम्र संबंधी कास्टिंग फैसलों पर बात की और बताया कि मेल और फीमेल स्टार्स के लिए अलग अलग स्टैंडर्ड के बारे में बताया. उन्होंने कहा- मुझसे कम उम्र के एक्टर्स मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तापसी पन्नू ने एजिज्म पर कही ये बात
नई दिल्ली:

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वहीं इस बार उन्होंने महिला होने के कारण और उम्र के कारण चैलेंज का सामना करने पर बात की. टाइम्स एंटरटेनमेंट से बातचीत के दौरान तापसी पन्नू ने अपनी हिंदी सिनेमा में जर्नी पर बात की और खुलासा किया कि उन्हें एक बार कहा गया कि रोमांटिक कॉमेडी करने के लिए वह इतनी यंग नहीं हैं. जबकि उन्होंने खुद की पहचान बनाना शुरू ही किया था. अपने एक्सपीरियंस पर तापसी पन्नू ने कहा- “मैं 20s में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आई थीं अब, तीन-चार साल तक तो आप एक अच्छा रोल पाने के लिए संघर्ष करते रहते हैं. जब तक आप अपनी पहचान बना पाते तब तक आप 30 साल के हो चुके होते हैं. फिर वो कहते हैं कि आप इतने यंग नहीं हैं कि किसी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में काम कर सकें. ”

तापसी पन्नू ने कहा- उम्र के आधार पर भेदभाव बड़ी समस्या है

उम्र से संबंधी फेस लिमिट पर तापसी पन्नू ने बताया कि मेल एक्टर्स को इसे लेकर काफी कम सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा, “आज के समय में भी जब मुझे महसूस होता है, लेकिन इस रोल के लिए असल में किसी कम उम्र के व्यक्ति की जरूरत नहीं है.' फिर भी वे कम उम्र के व्यक्ति को ही लेना चाहते हैं. पुरुषों के मामले में ऐसा नहीं होता. बेशक, यह हम सब देख सकते हैं. लेकिन हां, उम्र के आधार पर भेदभाव एक बड़ी समस्या है.

ये भी पढ़ें- बिना ट्रेलर के 5 जून को हुई रिलीज, पेद्दी, है जवानी तो इश्क होना है और बंदर पर पड़ी भारी, दो दिन में वसूला बजट

तापसी पन्नू ने कहा- साउथ में है रोक टोक

डंकी एक्ट्रेस ने साउथ में काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया और बताया कि वहीं अलग तरह का भेदभाव है. उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने एक सीनियर स्टार के साथ काम किया, जिसके बाद यंग एक्टर्स उनके साथ ऑनस्क्रीन पेयर करने में हिचकिचाने लगे. उन्होंने कहा- “  साउथ में भी मेरे साथ ऐसा होता था. एक बार जब मैं सीनियर एक्टर के साथ कास्ट हुई तो यंग एक्टर्स मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे. वह ऐसे थे. 'ओह नो वह उस एक्टर के साथ काम कर चुकी है और अह...' आप शाहरुख खान के बारे में ऐसा कहेंगे. आप जानते हैं कि एक एक्ट्रेस की जिंदगी उस वक्त बदल जाती है जब वह शाहरुख खान के साथ काम कर लेती है. तो वह रोक-टोक यहां नहीं है. लेकिन जब मैं साउथ में काम करती थी. तब मेरे लिए वह रोक-टोक थी. 

Advertisement

तापसी पन्नू के बारे में

तापसी पन्नू  साउथ और बॉलीवुड दोनों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं. वहीं आखिरी बार वह अस्सी फिल्म में नजर आईं, जो अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में कानी कुसरुती, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अयूब और सत्यजीत शर्मा अहम रोल में नजर आए. 

ये भी पढ़ें- एकता कपूर का करोड़ों में हैं नेटवर्थ, कहलाती हैं टीवी की शोमैन, विद्या बालन-सुशांत सिंह राजपूत को दिया ब्रेक

Advertisement
Featured Video Of The Day
मंच पर सरेआम छलक पड़े ताकतवर पूर्व गृह मंत्री के आंसू! दतिया में रो पड़े नरोत्तम मिश्रा
Topics mentioned in this article
Tapsee Pannu
Bollywood
Shah Rukh Khan
Entertainment