सुष्मिता सेन का नया पोस्ट, लिखा- मैं उन रास्तों पर चलती हूं, जिन पर कम लोग चलते हैं

ललित मोदी के गोल्ड डिगर विवाद के बीच सुष्मिता सेन ने नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
ललित मोदी कॉन्ट्रोवर्सी के बीच सुष्मिता सेन का नया इंस्टाग्राम पोस्ट
नई दिल्ली:

सुष्मिता सेन इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने बिजनेसमैन ललित मोदी के साथ रिश्ते के पब्लिक होने के बाद लोगों द्वारा उन्हें गोल्ड डिगर कहे जाने पर रिएक्शन दिया था. वहीं इसके बाद ललित मोदी ने भी पूर्व मिस यूनिवर्स को सपोर्ट किया और कहा था कि वह गोल्ड डिगर नहीं हैं. मैं डायमंड डिगर हूं. इसी बीच सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह कहती हैं कि मैं उन रास्तों पर चलती हूं जिन पर कम लोग चलते हैं. 

सुष्मिता सेन का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट

इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, मैं उन रास्तों पर चलती हूं, जिन पर कम लोग चलते हैं... और वो भी सबसे आरामदायक और सेक्सी स्लिपर्स पहनकर!!! मुझे यह बहुत पसंद है जब कोई आदमी अपनी बात का पक्का होता है. मेरे दरियादिल दोस्त आपके ब्रांड से मिले इन प्यारे तोहफों के लिए आपका शुक्रिया. मैं शुरुआत इन 'रेड हॉट' स्लिपर्स को दिखाते हुए करती हूं! मुझे ये बहुत, बहुत, बहुत पसंद हैं!!! “Sole to Sole”.  venice में मिलते हैं. #sharing #gifts #friends और आभार. 

ये भी पढ़ें- डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का बड़ा एक्शन! FWICE पर किया मुकदमा, असहयोग कार्रवाई का जवाब

सुष्मिता सेन ने गोल्ड डिगर कहने वालों को दिया था जवाब

इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट सुष्मिता सेन ने शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 2022 में गोल्ड डिगर कहने वाले लोगों को जवाब दिया. उन्होंने लिखा, "मैं गोल्ड से भी ज्यादा गहराई तक जाती हूं और मैंने हमेशा (जैसा कि मशहूर है) हीरों को ही ज्यादा पसंद किया है!! और हां, मैं उन्हें आज भी खुद ही खरीदती हूं!!!" तथाकथित बुद्धिजीवी अपनी अजीबोगरीब आदतों के साथ और वे अज्ञानी लोग अपनी सस्ती और कभी-कभी मजेदार गपशप के साथ. वे दोस्त जो मेरे कभी थे ही नहीं और वे जान-पहचान वाले, जिनसे मैं कभी मिली ही नहीं. ये सभी मेरी जिंदगी और मेरे चरित्र के बारे में अपनी बड़ी-बड़ी राय और गहरे ज्ञान को बांट रहे हैं और इस 'गोल्ड डिगर' वाली बात से खूब पैसे कमा रहे हैं! आह, ये जीनियस लोग!" जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 2023 में सुष्मिता सेन ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में अपने ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप को जस्ट अनदर फेज बताया था. 

Advertisement

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को बताया हीरा

हाल ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के गोल्ड डिगर पोस्ट पर सपोर्ट किया और उनके साथ रिलेशनशिप को स्पेशल बताया. ललित मोदी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कहा, सुष्मिता बहुत खूबसूरत हैं और एक बहुत ही अमीर महिला हैं. इस दुनिया में मैं जितने भी लोगों को जानता हूं, उनमें से सबसे ज्यादा हीरे उनके पास हैं. वह एक बहुत ही दौलतमंद महिला हैं. उन्होंने यह सब अपनी मेहनत से हासिल किया है. एक समय ऐसा भी था, जब मैं उनके साथ बाहर जाता था और मुझे किसी भी चीज के लिए पैसे नहीं देने पड़ते थे. हर चीज का खर्च वह उठाती थीं. मैं तो बस एक 'रखा हुआ बॉयफ्रेंड' जैसा था. वह एक असाधारण और अपने दम पर सफल बनी महिला हैं. अगर हम यह कहें कि सुष्मिता 'गोल्ड डिगर' नहीं थीं, तो ललित जरूर 'डायमंड डिगर' थे और वह महिला खुद एक 'हीरा' थीं.  वह किसी से कुछ भी नहीं लेंगी. तो जब लोग उन्हें गोल्ड डिगर कहते हैं तो यह बिल्कुल गलत है.

ललित मोदी ने बताया पोस्ट के दौरान सुष्मिता मौजूद थीं

ललित मोदी ने बताया कि अनाउंसमेंट पोस्ट सुष्मिता के सामने उन्होंने किया था. उन्होंने कहा, मैंने उनके सामने पोस्ट किया. उन्होंने सोचा भी नहीं था कि मैं सच में पोस्ट कर दूंगा. हम प्लेन में किसी चीज को लेकर लड़ रहे थे और उन्होंने कहा- आप यह पोस्ट नहीं करने वाले हैं और मैं हंसा और बटन दबा दिया. जब तक हम लैंड हुए सब कुछ छूट चुका था. लेकिन इसमें कुछ गलत नहीं था. उन्होंने कभी नहीं कहा कि मैं इसे हटा दूं और मैंने ऐसा करने के बारे में नहीं सोचा. इसने इंटरनेट ब्रेक कर दिया. कुछ दिनों तक ऐसा लगा जैसे इसके बारे में हर कोई बात कर रहा है. लेकिन हमारी स्टोरी खूबसूरत थी और मुझे एक मिनट के लिए भी पछतावा नहीं है. 

Advertisement

ललित मोदी ने कहा- आज भी बहुत अच्छी दोस्त हैं सुष्मिता

अपने रिलेशनशिप पर ललित मोदी ने कहा, " सुष्मिता मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं. मैं आज जो भी हूं उन्होंने मुझे बढ़ने में मदद की. वह बहुत खास हैं. वह मेरी जिंदगी का उस वक्त का अहम हिस्सा थीं. बस हम दोनों के बीच दूरी बहुत ज्यादा थी. उनका भारत में करियर. मेरी लंदन में जिंदगी. वह बहुत बहुत स्पेशल रिलेशनशिप था. मेरी उनके साथ अच्छी यादे हैं. मैं उनके लिए सिर्फ और सिर्फ बेहतरीन की कामना करता हूं. वह एक अद्भुत महिला हैं और एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने अपनी बेटियों रेनी और अलीसा के लिए जो कुछ भी किया है, वह सचमुच तारीफ के काबिल है."

ये भी पढ़ें- गोलियों की गूंज में कर्तव्य निभाती दिखीं कंगना रनौत, देखें भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर

Featured Video Of The Day
Mamata Banerjee Protest: अभिषेक की वजह से टूटेगी TMC? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article