ऑनलाइन सूट बेचकर गुजारा चला रही हैं सुष्मिता सेन की एक्स भाभी, इंटरनेट पर वीडियो वायरल हुआ लोग करने लगे सवाल

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि चारू ऑनलाइन सूट बेचने का काम कर रही हैं. आमतौर पर इस तरह के वीडियो वही इन्फ्लुएंसर्स बनाते नजर आते हैं जो या तो किसी ब्रैंड के लिए वीडियो बना रहे होते हैं या फिर खुद किसी प्रोडक्ट को बेच रहे होते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सुष्मिता सेन की भाभी बेच रही हैं सूट
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चारू को सूट की खासियत बताते हुए देखा जा रहा है. वायरल वीडियो में आप देखेंगे चारू किसी कमरे में बैठी और सूट और उसके फैब्रिक की खासियत बताते हुए उसे दिखा रही हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि चारू ऑनलाइन सूट बेचने का काम कर रही हैं. आमतौर पर इस तरह के वीडियो वही इन्फ्लुएंसर्स बनाते नजर आते हैं जो या तो किसी ब्रैंड के लिए वीडियो बना रहे होते हैं या फिर खुद किसी प्रोडक्ट को बेच रहे होते हैं. चारू के इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. बता दें कि चारू ने चारू क्लोसेट नाम से एक पेज बनाया है जिस पर वो अपने सामान के वीडियो शेयर करती हैं. वो वाकई कपड़े बेचने का काम शुरू कर चुकी हैं.

दरअसल चारू का कनेक्शन सुष्मिता सेन के साथ है. इस वजह से इंटरनेट यूजर्स ज्यादा हैरान हो रहे हैं. चारू, सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की एक्स वाइफ हैं. इस नाते चारू बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता की एक्स भाभी लगीं. इंटरनेट यूजर्स कमेंट कर चारू से पूछ रहे हैं, आप तो सुष्मिता सेन की भाभी हो ना. एक ने कमेंट किया है, बेचारी के कैसे दिन आ गए. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो चारू की हिम्मत और हौसले की तारीफ कर रहे हैं.

चारू का वीडियो नमस्ते बॉलीवुड नाम के एक सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया गया है. इस पर कई लोग चारू की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें लेकर दुखी भी हैं. एक ने लिखा, वेल डन मैम आपकी हिम्मत को सलाम है. एक ने लिखा, क्या दिन आ गए. एक ने कमेंट किया, कुछ तो काम कर रही हैं, मेहनत कर रही हैं. एक ने लिखा, कड़ी मेहनत ही सफलता की चाबी है. चारू का सूट बेचते हुए का असली वीडियो चारू के Charu closet पेज पर देखा जा सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या हनुमानगढ़ी में पढ़ी गई थी नमाज? पूर्व DGP बृजलाल ने बताया सच
Topics mentioned in this article
Sushmita Sen
Sushmita Sen Bhabi
Sushmita Sen Charu Asopa
Sushmita Sen Brother
Rajeev Sen
Rajeeve Sen Wife
Who Is Charu Asopa
Charu Asopa Tv Shows
Charu Asopa Age
Charu Asopa Daughter
Charu Asopa Viral Video
Charu Asopa Husband