जब एक अडल्ट स्टार ने बॉलीवुड में किया डेब्यू, नाराज पब्लिक ने जला डाले थे पोस्टर, इसके बावजूद हिट रही थी जिस्म-2

हम जिस स्टार की बात कर रहे हैं वह आज केवल फिल्म नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी छाई हुई है. खासतौर पर रियलिटी शो में उनकी पकड़ कमाल की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सनी लियोनी के बर्थडे पर पढ़िए उनकी डेब्यू फिल्म की कहानी
Social Media
नई दिल्ली:

सनी लियोनी का बॉलीवुड सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. एक तरफ लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड थे तो दूसरी तरफ उनके बॉलीवुड डेब्यू का जमकर विरोध हो रहा था. साल 2012 में जब सनी ने फिल्म ‘जिस्म 2' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा तब पूरा माहौल गर्म हो गया था. कई जगहों पर फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए गए, कुछ जगह उन्हें जलाया भी गया और फिल्म को बैन करने की मांग तक उठने लगी थी. उस वक्त सनी की पहचान अडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थी और यही वजह थी कि उनका बॉलीवुड में आना बड़ी बहस बन गया था. लेकिन जितना विवाद बढ़ रहा था, उतनी ही तेजी से फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही थी.

बिग बॉस से मिला था बॉलीवुड का टिकट

कहा जाता है कि सनी लियोनी को रियलिटी शो ‘बिग बॉस' में देखने के बाद महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने उन्हें ‘जिस्म 2' ऑफर की थी. फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह भी नजर आए थे. रिलीज से पहले ही फिल्म के गाने, ट्रेलर और बोल्ड सीन्स सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक हर जगह छाए हुए थे. उस दौर में ‘जिस्म 2' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बड़ा चर्चा का विषय बन चुकी थी. हर कोई यही देखना चाहता था कि आखिर इतनी सुर्खियों में रहने वाली सनी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाने वाली हैं.

कम बजट में बनी फिल्म ने कर दिया बड़ा खेल

जब ‘जिस्म 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो विरोध के बावजूद फिल्म को देखने के लिए अच्छी भीड़ पहुंची. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 13 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने भारत में लगभग 35 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर डाली थी. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 47 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था. कम बजट के हिसाब से ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म के गाने भी जबरदस्त लोकप्रिय हुए थे और सनी लियोनी रातोंरात बॉलीवुड की नई सेंसेशन बन गई थीं. जिस स्टार के पोस्टर कभी गुस्से में जलाए जा रहे थे, वही बाद में इंडस्ट्री की सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गईं.

आज मना रहीं 45वां जन्मदिन

आज (13 मई) सनी लियोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्मों, रियलिटी शोज और म्यूजिक वीडियोज के जरिए उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली. लेकिन उनके करियर की सबसे ज्यादा चर्चित शुरुआत आज भी ‘जिस्म 2' को ही माना जाता है, जिसने विवादों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर सभी को चौंका दिया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: धुरंधर से मुकाबला करने चला था पाकिस्तान, मेरा ल्यारी रिलीज होते ही ढेर, बिके सिर्फ 22 टिकट, थियेटर से भी उतरी

Featured Video Of The Day
भारतीयों पर हमला, ट्रंप ने ईरान पर दाग दीं 140 मिसाइल!
Topics mentioned in this article
Sunny Leone Jism 2 Controversy
Jism 2
Sunny Leone
Sunny Leone Birthday
Sunny Leone Age
Sunny Leone Instagram
Sunny Leone News
Sunny Leone Net Worth
Sunny Leone Bigg Boss
Sunny Leone Debut Films
Sunny Leone Jism 2
Sunny Leone Hot Photos
Sunny Leone Photos
Sunny Leone Husband
Sunny Leone Kids
Sunny Leone Son
Sunny Leone Birthday Celebration