सनी देओल का वो कल्ट गाना, जिसकी वजह से हुई थी देश में कई गिरफ्तारियां, 47 एक्टर्स की फिल्म बनी थी ब्लॉकबस्टर

80 और 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों के गाने सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहते थे, बल्कि लोगों की जिंदगी और पॉप कल्चर का हिस्सा बन जाते थे. उस दौर में कई ऐसे गाने आए जिन्होंने देशभर में धूम मचा दी, लेकिन एक गाना ऐसा भी था जिसकी लोकप्रियता ने पुलिस तक को परेशान कर दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
त्रिदेव सनी देओल की कल्ट क्लासिक फिल्म

80 और 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों के गाने सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहते थे, बल्कि लोगों की जिंदगी और पॉप कल्चर का हिस्सा बन जाते थे. उस दौर में कई ऐसे गाने आए जिन्होंने देशभर में धूम मचा दी, लेकिन एक गाना ऐसा भी था जिसकी लोकप्रियता ने पुलिस तक को परेशान कर दिया था. यह गाना इतना वायरल हुआ कि लोग इसे हर सड़क, बाजार और कॉलेज में गुनगुनाने लगे. धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल महिलाओं को छेड़ने के लिए होने लगा और मामला इतना बढ़ गया कि कई शहरों में पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. यह चर्चित गाना था फिल्म त्रिदेव का ‘ओए ओए', जिसने रिलीज के बाद पूरे देश में सनसनी मचा दी थी.

‘ओए ओए' गाने ने बना दिया था राष्ट्रीय सनसनी

साल 1989 में रिलीज हुई त्रिदेव उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े सितारे नजर आए थे. फिल्म के गाने भी जबरदस्त हिट साबित हुए, लेकिन ‘ओए ओए' का क्रेज कुछ अलग ही स्तर पर पहुंच गया था. तेज बीट्स, डांसिंग म्यूजिक और कैची हुक लाइन की वजह से यह गाना हर पार्टी और समारोह की जान बन गया. लोग इसे सुनते ही झूमने लगते थे. उस समय रेडियो, शादी, कॉलेज फंक्शन और यहां तक कि गलियों में भी यही गाना सुनाई देता था. इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा बढ़ गई कि यह सिर्फ फिल्मी गाना नहीं बल्कि युवाओं की जुबान का हिस्सा बन गया.

जब गाने की लाइन बन गई परेशानी की वजह

फिल्म के निर्देशक राजीव राय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि गाने को आधिकारिक तौर पर बैन नहीं किया गया था, लेकिन इसकी वजह से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. दरअसल कुछ युवक सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को परेशान करने और छेड़छाड़ करने के लिए ‘ओए ओए' लाइन का इस्तेमाल करने लगे थे.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में बदले बोल, 5 करोड़ को बताया मामूली, बोले- मेरे पास 500 करोड़...

Advertisement

धीरे-धीरे यह समस्या कई शहरों में आम होती चली गई. पुलिस ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया और छेड़छाड़ के आरोप में कई लोगों पर कार्रवाई की गई. उस दौर में यह मामला काफी चर्चा में रहा था क्योंकि किसी फिल्मी गाने का इस तरह सामाजिक व्यवहार से जुड़ जाना बेहद असामान्य माना गया. दिलचस्प बात यह भी है कि यह सुपरहिट गाना अंतरराष्ट्रीय पॉप सॉन्ग ‘Rhythm Is Gonna Get You' से प्रेरित बताया जाता है. मशहूर संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी ने इसे तैयार किया था, जबकि कविता कृष्णमूर्ति और सुरेश वाडकर की आवाज ने इसे और यादगार बना दिया.
 

Featured Video Of The Day
Mumbai Bulldozer Action: Bandra में दूसरी अवैध मस्जिद पर भी चला बुलडोजर | Breaking News