'इक्का' की स्क्रीनिंग पर क्लीन-शेव दिखे सनी देओल, फैंस बोले- रामायण के लिए 'हनुमान जी' की तैयारी जोरों पर

'इक्का' एक कोर्टरूम ड्रामा है. जो पेशेवर जिम्मेदारी और व्यक्तिगत रिश्तों के बीच के संघर्ष को दिखाता है. सनी देओल द्वारा निभाया गया किरदार अर्जुन मेहरा, एक ईमानदार डिफेंस लॉयर है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'इक्का' की स्क्रीनिंग पर क्लीन-शेव ने दिखे सनी देओल
नई दिल्ली:

सनी देओल सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​के कोर्टरूम ड्रामा 'इक्का' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. हालांकि, 'इक्का' की हालिया मुंबई स्क्रीनिंग में उनका क्लीन-शेव लुक ऑनलाइन वायरल हो गया. इंटरनेट पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनका यह नया लुक नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे. सनी देओल ने इन दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

एक यूजर ने लिखा, "उन्होंने 'रामायण' में भगवान हनुमान की भूमिका के लिए शेव किया है. नया लुक उन पर बहुत अच्छा लग रहा है.  एक अन्य फैन ने लिखा, "हनुमानजी मोड ऑन सनी देओल. फिल्म की फैन स्क्रीनिंग में क्लीन शेव लुक में दिखे..." एक और यूजर ने कहा, "उन्होंने 'रामायण' में भगवान हनुमान की भूमिका के लिए शेव किया है और नया लुक उन पर बहुत अच्छा लग रहा है."

यह भी पढ़ें-  Lock Upp 2: शिवांगी जोशी को रोता देख आपा खो बैठे हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा पर जमकर निकाली भड़ास

'इक्का' के बारे में

'इक्का' एक कोर्टरूम ड्रामा है. जो पेशेवर जिम्मेदारी और व्यक्तिगत रिश्तों के बीच के संघर्ष को दिखाता है. सनी देओल द्वारा निभाया गया किरदार अर्जुन मेहरा, एक ईमानदार डिफेंस लॉयर है. हालात तब तनावपूर्ण हो जाते हैं जब उन्हें शौर्यमन गौर (अक्षय खन्ना) का बचाव करने के लिए मजबूर किया जाता है - जो न केवल हत्या का संदिग्ध है, बल्कि उनका पूर्व पेशेवर प्रतिद्वंद्वी भी है.  इस तरह मेहरा के लिए नैतिक समझौतों के जाल से निकलने की लड़ाई शुरू होती है. 'इक्का' 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

'रामायण' के बारे में
IMDb द्वारा इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्म बताई गई 'रामायण: पार्ट 1' प्राचीन भारतीय ग्रंथ रामायण पर आधारित है, जो हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक है.

यह भी पढ़ें- 'पाकीजा' अभिनेत्री ने 100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, आखिरी दिनों में बेटे ने की मारपीट, दर्द भरी थी इस एक्ट्रेस की दास्तां 

Advertisement

यह फिल्म दो भागों वाली सीरीज का पहला भाग है. इसमें रणबीर कपूर (राम के रूप में), साई पल्लवी (सीता के रूप में) और यश (रावण के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में, अरुण गोविल दशरथ के रोल में, लारा दत्ता कैकेयी के रोल में, काजल अग्रवाल मंदोदरी के रोल में, विवेक ओबेरॉय विद्युज्जिवा के रोल में, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में, शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में, इंदिरा कृष्णन कौशल्या के रोल में और कुणाल कपूर इंद्र के रोल में नज़र आएंगे.
 

Featured Video Of The Day
गुरुग्राम की पहली बारिश ने खोली तैयारियों की पोल, NH-48 पर 8 KM लंबा जाम
Topics mentioned in this article
Ikka Movie
Ikka Movie Release Data
Ikka Cast
Ikka Film
Ikka News