सनी देओल ने शेयर की मां प्रकाश कौर के साथ रेयर फोटो, कैप्शन देख पाकिस्तानी यूजर्स ने भी दिया रिएक्शन

Sunny Deol Mother Photo: सनी देओल ने धर्मेंद्र के निधन के 3 महीने बाद मां प्रकाश कौर के साथ एक रेयर तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है.  

विज्ञापन
Read Time: 1 min
सनी देओल ने मां प्रकाश कौर के साथ शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

सनी देओल इन दिनों बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. लेकिन इन सबसे दूर सनी देओल ने धर्मेंद्र के निधन के 3 महीने बाद एक प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें वह मां प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में सनी देओल अपनी मां को गले लगाए हुए स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2026 को हो गया था, जिसके बाद से उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की झलक सामने नहीं आई थीं. 

सनी देओल ने मां के साथ शेयर की रेयर फोटो

इंस्टाग्राम पर ढेर सारी हार्ट इमोजी के साथ सनी देओल ने मां के साथ शेयर की गई फोटो के साथ कैप्शन में मां लिखा, जिस पर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और सनी देओल की तरह कमेंट सेक्शन में ढेर सारी हार्ट इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने खुद को पाकिस्तान का बताते हुए लिखा, प्यार और सम्मान आपकी मां के लिए पाकिस्तान से. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 के इस एक्टर को था रिप्लेस होने का डर, बोले- मैंने आदित्य धर को फोन करने के बारे में सोचा 

Advertisement

धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं प्रकाश कौर

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र ने 1954 में करियर की शुरुआत से पहले प्रकाश कौर से शादी की थी, जिनसे उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता देओल और विजेता देओल हैं. वहीं धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी हैं, जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं. 

सनी देओल का वर्कफ्रंट

सनी देओल आखिरी बार अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में नजर आए थे. फिल्म 1971 में इंडिया-पाकिस्तान की जंग पर बेस्ड है. वहीं वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा अहम किरदार में नजर आए थे. जबकि सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गबरू है.

Advertisement

ये भी पढे़ं- पापा थे हिट की गारंटी, बेटा बना फ्लॉप का बादशाह, रिजेक्ट की फिल्में बनीं ब्लॉकबस्टर, आज है बॉलीवुड से गुमनाम

Featured Video Of The Day
महाराष्ट्र में डूब गईं सड़कें! भयंकर लैंडस्लाइड, थमी ट्रेनों की आवाजाही!
Topics mentioned in this article
 Sunny Deol
Sunny Deol Mother
Sunny Deol Family
Sunny Deol Father