बंदर के टीजर पर सनी देओल को बॉबी देओल पर गर्व, भतीजे करण देओल बोले- 'कमाल लग रहे हो चाचा'

Bandar teaser : 'बंदर' का टीजर आ गया है, जिसे खुद सनी देओल ने शेयर किया और भाई बॉबी देओल को 'लॉर्ड बॉबी' कहते हुए गर्व जाहिर किया.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बॉबी देओल की बंदर के टीजर पर फिदा हुए भाई सनी देओल और भतीजा करण देओल
नई दिल्ली:

बंदर का टीजर रिलीज हो गया है. फिर बॉबी देओल 'बंदर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अनुराग कश्यप की इस फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई और फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई बॉबी देओल के नए अवतार की तारीफ करता नजर आ रहा है. इसी बीच अब देओल परिवार की तरफ से भी खास प्रतिक्रिया सामने आई है. बॉबी देओल के भाई और अभिनेता सनी देओल, साथ ही उनके बेटे करण देओल ने भी 'बंदर' के टीजर को लेकर उत्साह जाहिर किया. जहां सनी देओल को भाई पर गर्व है तो वहीं भतीजा भी चाचा की एक्टिंग की खूब तारीफ कर रहा है. 

सनी देओल ने की भाई की तारीफ

दरअसल, शुक्रवार को सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बंदर' का टीजर साझा किया. टीजर शेयर करते हुए उन्होंने बेहद खास अंदाज में अपने छोटे भाई की तारीफ की. सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, 'लुकिंग सो गुड माय लॉर्ड बॉबी।' सनी का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- करण जौहर का 85 दिनों में तैयार किया गया था मेट गाला लुक, इस एक्ट्रेस किया कमेंट, बोलीं- मैं तुम्हें अपनी दीवार पर टांग दूंगी"

Advertisement

बॉबी देओल के भतीजे ने भी लुटाया प्यार

वहीं, सनी देओल के बेटे और अभिनेता करण देओल ने भी अपने चाचा बॉबी देओल की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया. करण ने लिखा, 'वाह!! 'बंदर' का बेसब्री से इंतजार है. बॉबी चाचा, आप कमाल लग रहे हो.' करण की इस प्रतिक्रिया ने भी फैंस का ध्यान खींचा. दरअसल, 'एनिमल' की सफलता के बाद बॉबी देओल अब डार्क रोल निभा रहे हैं. 'बंदर' में भी उनका ऐसा ही एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. 

बंदर का आया टीजर

फिल्म के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत काफी मनोरंजक अंदाज में होती है. बॉबी देओल इसमें समीर मेहरा नाम के किरदार में नजर आते हैं, जो 70 के दशक के डिस्को स्टार जैसे लुक में दिखाई देते हैं और स्टेज पर परफॉर्म करते हैं. हालांकि कुछ ही पलों बाद कहानी अचानक एक रहस्यमयी मोड़ लेती है. टीजर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल का किरदार समीर मेहरा एक डेटिंग ऐप के जरिए कुछ लड़कियों से मिलता है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे वही मुलाकातें उनके लिए मुसीबत बन जाती हैं. वह कानूनी पचड़े में फंस जाते हैं. टीजर में उनकी गिरफ्तारी को भी दिखाया गया है. यही ट्विस्ट फिल्म को और ज्यादा इंटेंस बनाता है. कहानी धीरे-धीरे रहस्य, तनाव और मनोवैज्ञानिक उलझनों की तरफ बढ़ती है. हर सीन के साथ सस्पेंस बढ़ता जाता है. 

Advertisement

बंदर इस दिन होगी रिलीज

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले 'पाताल लोक', 'कोहरा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी चर्चित कहानियों पर काम कर चुके हैं. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बंदर' का निर्माण निखिल द्विवेदी की सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स ने किया है, जबकि फिल्म को जी स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है. यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- Uri एक्ट्रेस के साथ ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वॉय ने की बदसलूकी, कहा-'हमारे लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया' 

Featured Video Of The Day
हमने तो कभी सिया का नाम भी नहीं सुना... मंगेतर मर्डर केस के मुख्य आरोपी चेतन के चाचा के खुलासे
Topics mentioned in this article
Bandar
Bandar Movie
Bandar Release Date
Bandar First Glimpse