पापा धर्मेंद्र को खोने के बाद सनी देओल कुछ दिनों तक खामोश हो गए थे. लेकिन कहते हैं ना, जिंदगी रुकती नहीं. सनी पाजी ने भी इसी फलसफे को अपनाते हुए पिता के साथ बिताई हसीन यादों को दिल में सहेजा और फिर से काम में जुट गए. इसी बीच बॉलीवुड के तारा की नेटफ्लिक्स को उनकी डेब्यू फिल्म इक्का की स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखा गया.
खास बात ये रही कि इस दौरान उनके साथ दोनों बेटे करण और राजवीर देओल भी मौजूद थे. तीनों ने साथ में पोज दिए जिसमें दोनों बेटों की पापा के साथ फैमिली बॉन्डिंग साफ नजर आई. लेकिन इस बार फैंस और पैप्स की नजरें सनी पाजी के जूतों पर टिक गईं. और उन्हें इक्का के ट्रेलर का टाइम याद आ गया.
इक्का के ट्रेलर पर फटे जूते की वजह से हुए थे ट्रोल
दरअसल, पिछली बार इक्का के ट्रेलर लॉन्च पर सनी फटे हुए जूते पहनकर पहुंच गए थे. एड़ी के पास से जूता फटा हुआ था और फोटो वायरल हो गई थी. जिसपर फैंस ने खूब सवाल किए थे. वहीं इस बार फिल्म की सक्रिनिंग पर सनी व्हाइट शाइनी जूतों में एकदम डैशिंग लगे. स्टाइल भी वही पुराना, एटिट्यूड भी वही तारा वाला.
गदर 2' के बाद ओटीटी पर कर रहे डेब्यू
बता दें कि बड़े पर्दे पर 'गदर 2' में तारा सिंह बनकर धमाल मचाने के बाद अब सनी पाजी ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी फिल्म इक्का 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ 'धुरंधर' फेम अक्षय खन्ना भी अहम रोल में नजर आएंगे.
ईमानदारी और फर्ज के बीच की कहानी है एक्का
सनी देओल की फिल्म इक्का की कहानी उनके किरदार के इर्दगिर्द रची गई है. फिल्म में सनी एक वकील के किरदार में हैं जो अपनी ईमानदारी और सच का साथ देने के लिए मशहूर है।. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक मर्डरर का साथ देना होता है और केस जीतने लिए हर मुमकिन कोशिश करनी होती है. इस मर्डरर का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है. इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में अक्षय खन्ना और सनी देओल के बीच एक पुरानी दुश्मनी भी दिखाई जाती है.
यह भी पढ़ें: 'इक्का' की स्क्रीनिंग पर क्लीन-शेव दिखे सनी देओल, फैंस बोले- रामायण के लिए 'हनुमान जी' की तैयारी जोरों पर