नफरत के दौर में उम्मीद की आवाज बने सनी देओल, 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज

सनी देओल की बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज हो चुका है. इसमें सनी देओल के किरदार को दर्शकों से थोड़ा और इंट्रोड्यूस करवाने और फिल्म की एक झलक देने की कोशिश की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सनी देओल की बंटवारा का टीजर रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

'बंटवारा 1947' (BATWARA 1947) इस साल की सबसे बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. अपने शानदार मोशन पोस्टर और किरदारों के दमदार पोस्टर्स के रिलीज होने के बाद से ही, इस फिल्म ने हर तरफ लोगों का ध्यान खींचा है. यह एक ऐसी कहानी के लिए उत्सुकता बढ़ा रही है जो हिम्मत, बलिदान और कभी न टूटने वाले इंसानी जज्बे से जुड़ी है. अब, इसके दमदार टीजर के रिलीज होने के साथ ही, फिल्म को लेकर बना हुआ एक्साइटमेंट एक नए मुकाम पर पहुंच गया है.

​'बंटवारा 1947' का यह दिलचस्प और इंटेंस टीजर दर्शकों को इतिहास के सबसे बड़े मोमेंट्स में से एक में ले जाता है, भारत की आजादी और वो दर्दनाक बंटवारा जिसने एक देश को बांट दिया और हमेशा के लिए करोड़ों जिंदगियों को बदल कर रख दिया. दमदार डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाले इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर से भरा यह टीजर इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे चैप्टर के दौरान उम्मीद और लचीलेपन के जज्बे को दिखाता है. हमारी इस कहानी के केंद्र में एक ऐसा हीरो है जो डर और नफरत से ऊपर उठकर असाधारण बहादुरी की मिसाल बनता है.

​'बंटवारा 1947' में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकारों की फौज है. यह फिल्म करीब तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की बहुप्रतीक्षित (मोस्ट-अवेडेट) वापसी को भी दिखाती है. 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' को नेशनल अवार्ड विनर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. इसका म्यूजिक ए.आर.रहमान ने तैयार किया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 'पार्टीशन डे' के मौके पर 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: 'तेरी आख्या का यो काजल' बजते ही नाचने पर मजबूर हुईं सपना चौधरी, किया ऐसा डांस छूट गए डांसर्स के पसीने

Advertisement
Featured Video Of The Day
'अब मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा...' प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप ने दे डाली खुली चुनौती
Topics mentioned in this article
Batwara 1947
Sunny Deol
Priety Zinta
Aamir Khan
Bollywood