सनी देओल की 'बटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, जानें फिल्म को क्यों मिली एडल्ट रेटिंग

सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' 14 अगस्त को थियेटर्स में आ रही है. रिलीज से पहले सनी देओल ने फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सनी देओल ने 'बटवारा 1947' को लेकर दी बड़ी खबर
Social Media
नई दिल्ली:

सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म 'बटवारा 1947' को लेकर एक बड़ी अनाउंसमेंट की है. इस फिल्म के फैन्स के लिए ये किसी अच्छी खबर से कम नहीं. सनी देओल ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बटवारा 1947 को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के पास किया है. इतना ही नहीं इस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है. इंसानियत और प्यार के बारे में बनी ये फिल्म 14 अगस्त से आप थियेटर्स में देख सकते हैं. अगर आप फिल्म को मिली ए रेटिंग के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि इसमें दंगे के सीन और एक्शन सीन के चलते फिल्म को ये रेटिंग मिली हो सकती है.

'बटवारा 1947' एक मुहाजिर परिवार पर आधारित है जो बंटवारे के बाद लाहौर आता है और एक खाली पड़े हिंदू घर में रहने लगता है. मशहूर नाटककार असगर वजाहत के नाटक 'जिसने लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई' पर आधारित यह कहानी एक बुजुर्ग हिंदू महिला पर केंद्रित है जो घर छोड़ने से इनकार कर देती है, और मुहाजिर परिवार व उसके बीच पैदा होने वाले मुद्दों को दिखाती है. यह फिल्म मानवीय इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक में उम्मीद की बात करते हुए दो परिवारों के बीच के बंधन को दिखाती है.

Photo Credit: social media

'बटवारा 1947' में सनी देओल मुहाजिर परिवार के मुखिया के किरदार में हैं जबकि शबाना आजमी पाकिस्तान में फंसी एक हिंदू महिला का किरदार निभा रही हैं जो अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से इनकार कर देती है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस का सपोर्ट मिला है. सनी और शबाना के अलावा, फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी हैं. 'बंटवारा 1947' प्रीति की लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी है.

यह भी पढ़ें: दुबई में अकाउंट मैनेजर की नौकरी करती थी ये एक्ट्रेस, OTT पर ट्रांसजेंडर कुकु के रोल ने दिलाया फेम, 7 एपिसोड ने मचाई तबाही


 

Featured Video Of The Day
संसद में 'एंटी-पेपर लीक बिल' पेश होते ही गदर, क्‍या सरकार और विपक्ष में बनेगी बात?
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Batwara 1947
Priety Zinta
Sunny Deol Movies
Entertainment