करिश्मा कपूर के बच्चों को लेकर संजय कपूर की मां रानी कपूर का खुलासा, 30,000 करोड़ संपति विवाद के बीच बोलीं- परिवार में चाहे कितनी भी...

रानी कपूर ने साफ किया कि परिवार में चल रहे तनाव के बावजूद करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ उनका रिश्ता पहले जैसा ही बना हुआ है और वो उनसे मिलती-जुलती रहती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करिश्मा कपूर के बच्चों को लेकर रानी कपूर का खुलासा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड और बिजनेस फैमिली से जुड़ी कहानियां हमेशा लोगों की दिलचस्पी बढ़ाती हैं, और जब बात रिश्तों की हो तो मामला और भी खास हो जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही खुलासा सामने आया है, जिसमें संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपने परिवार के रिश्तों पर खुलकर बात की है. खासतौर पर उन्होंने करिश्मा कपूर के बच्चों के साथ अपने बॉन्ड को लेकर जो कहा, वो सुनकर हर कोई हैरान भी है और खुश भी. ऐसे समय में जब परिवार के अंदर कानूनी विवाद चल रहा है, ये बयान रिश्तों की एक अलग ही तस्वीर दिखाता है.

रिश्तों में नहीं आई दूरी

रानी कपूर ने साफ तौर पर कहा कि वो संजय कपूर और करिश्मा कपूर के बच्चों से लगातार संपर्क में रहती हैं. उन्होंने बताया कि वो अक्सर बच्चों से मिलती हैं और उनके साथ समय बिताती हैं. उनका कहना है कि परिवार में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, बच्चों के साथ उनका रिश्ता हमेशा मजबूत रहा है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो खूंखार विलेन, जिनके गले लगाने से डर गई थीं कपिल देव की साली, क्रिकेटर को आना पड़ा था बीच में

परिवार और विवाद साथ-साथ

इस पूरे मामले में एक तरफ जहां परिवार के बीच प्रॉपर्टी और वसीयत को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है, वहीं दूसरी तरफ रानी कपूर का ये बयान बताता है कि निजी रिश्तों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है. करिश्मा के बच्चों के कोर्ट जाने और आरोप लगाने के बाद भी रानी ने अपने रिश्ते को सामान्य बनाए रखा है.

Advertisement

संजय कपूर को लेकर भावुक बयान

इंटरव्यू में रानी कपूर ने अपने बेटे संजय कपूर को याद करते हुए भी कई भावुक बातें कहीं. उन्होंने कहा कि संजय उनके बेहद करीब थे और कभी उन्हें अकेला नहीं छोड़ते थे. वो हर जगह अपनी मां को साथ लेकर जाते थे. उनके इस बयान से साफ झलकता है कि मां-बेटे का रिश्ता कितना गहरा था.

परिवार की पूरी कहानी

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. उनकी पहली शादी डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चली. इसके बाद उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं. बाद में दोनों का तलाक हो गया और संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली.

Advertisement

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार स्कूल में 3 बार हुए फेल, बचपन के दोस्त के सामने किया खुलासा, फ्रेंड ने ही खोल के रख दी पोल 

Featured Video Of The Day
NDTV Indo Japan Summit 2026: भारत-जापान के बीच 'स्पीड और क्वालिटी' पर सबसे बड़ा महा-मंथन
Topics mentioned in this article
Sanjay Kapur Family
Karishma Kapoor