Exclusive: कहां होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार? ससुर अशोक सचदेव ने एनडीटीवी को बताया

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा. इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sunjay Kapur Last Rites: दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार
नई दिल्ली:

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा. इस बात की पुष्टि उनकी मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने की. उन्होंने बताया, “अभी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. जैसे ही सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, संजय का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा और यहीं उनका अंतिम संस्कार होगा.” करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन 13 जून 2025 को लंदन में एक पोलो इवेंट के दौरान हुआ था. 53 वर्षीय संजय वहां एक निजी व व्यावसायिक दौरे पर थे, जब खेलते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वे मैदान में ही गिर पड़े. मेडिकल टीम ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया.

करिश्मा कपूर के साथ उनके दो बच्चे हैं, समायरा कपूर और कियान राज कपूर जो इस समय यूके के बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ रहे हैं.गौरतलब है के यूके में ही संजय कपूर का निधन हुआ .

विदेश से शव लाने की प्रक्रिया कितनी जटिल?

किसी भी विदेशी देश से भारत शव लाने के लिए कई कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जैसे:

  • स्थानीय पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट (मौत की पुष्टि)
  • पोस्टमार्टम की रिपोर्ट (यदि आवश्यक हो)
  • डेथ सर्टिफिकेट
  • एम्बेसी से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC)
  • मॉर्चुरी से रिलीज ऑर्डर
  • एम्बाल्मिंग (शव को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया)
  • एयरलाइन से अनुमति और बुकिंग

इन सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में आम तौर पर 3 से 5 दिन का समय लगता है. यदि मौत के कारणों की जांच चल रही हो, तो यह प्रक्रिया और भी लंबी हो सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran के बीच युद्ध जारी, देखें जंग से जुड़ी 25 बड़ी खबरें | Netanyahu | Khamenei