गोविंदा का चल रहा था अफेयर, गुस्से में सुनीता आहूजा ने मारी घुटने पर गोली? लाफ्टर शेफ में उगला सच!

Sunita Ahuja on Govinda: सुनीता आहूजा हाल में कलर्स के शो लाफ्टर शेफ पर मेहमान बनकर पहुंचीं. यहां उन्होंने भांजे कृष्णा और कश्मीरा के साथ तो अच्छा टाइम बिताया ही साथ ही साथ इशारों में अपनी पर्सनल लाइफ पर भी काफी कुछ बोल गईं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Sunita Ahuja on Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर गोविंदा पर कसा तंज
Social Media
नई दिल्ली:

एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बिंदास कमेंट्स के लिए जानी जाती हैं. अपने YouTube चैनल पर वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां भी शेयर करती हैं, मंदिरों में जाती हैं और अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बात करती हैं. सुनीता हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आईं जहां उनकी मुलाकात कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ हुई. इनके बीच एक इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिला. लेकिन गोविंदा पर सुनीता का ताजा कमेंट सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

सुनीता आहूजा ने फिर लगाया गोविंदा पर इल्जाम

'लाफ्टर शेफ्स 3' के एपिसोड के दौरान सुनीता ने गोविंदा पर तंज कसा और 2024 की वो फायरिंग वाली घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "कश्मीरा, मैं तुम्हें एक बात बताना चाहती हूं, जो आदमी अपनी पत्नी की इज्जत करता है, वही असली हीरो होता है. जो 'अंखियों से गोली मारता है', जब बात किसी 'तीसरी पार्टी' तक पहुंच जाती है... तो वह अपने ही घुटने में गोली मार लेता है."

क्या थी फायरिंग वाली घटना?

अक्टूबर 2024 में गोविंदा को मुंबई स्थित अपने घर में गलती से गोली लग गई थी. गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने फोन पर ANI को बताया था, "गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और जब वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में वापस रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जो उनके पैर में जा लगी."

यह भी पढ़ें: शादी करने जा रहे शक्तिमान? मुकेश खन्ना 67 की उम्र में चढ़ेंगे घोड़ी! बोले- पत्नी किस्मत में लिखी होती है

इसके जवाब में कृष्णा अभिषेक ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं किसका साथ दूं - उनका या इनका." जब कृष्णा ने कहा कि अपनी मामी को देखकर इंडस्ट्री के कुछ बड़े-बड़े सुपरस्टार भी कांप उठते हैं तो सुनीता हंसते हुए बोलीं, "कांपते-कांपते वे गायब भी हो जाते हैं..."

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मैं सड़क पर छोड़ा हुआ लावारिस नहीं हूं...बहन-जीजा रखते हैं खयाल' फेक रील्स पर भड़के राहुल रॉय ने दिया जवाब

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak में CBI का सबसे बड़ा एक्शन, Pune से कॉलेज प्रिंसिपल Manisha Hawaldar गिरफ्तार