कपिल शर्मा के शो पर सुनील पाल को बुलाना थी साजिश! कॉमीडियन बोले- ऑडियंस से मेरे जोक पर ना हंसने को कहा गया था

कपिल शर्मा के शो पर सुनील पाल का आना थोड़ी हैरानी की बात थी. खासकर समय रैना वाले एपिसोड में किसी ने सोचा नहीं होगा कि वो भी आने वाले हैं. हालांकि वो आए और अब खुलासा हो रहा है कि उन्हें क्यों लाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कपिल शर्मा के शो को लेकर बदले कपिल शर्मा के बोल
Social Media
नई दिल्ली:

कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर नजर आए थे. समय रैना और रणवीर अलाहबादिया वाले इस एपिसोड में सुनील का आना थोड़ा शॉकिंग लगा. शो पर बातचीत में भी ऐसे तंज चले कि देखकर थोड़ी हैरानी लगी लेकिन शो के बाद सुनील पाल ने इसे काफी दोस्ताना बताया और कोई नाराजगी जाहिर नहीं की. उनका कहना था कि उन्हें कोई अपमान महसूस नहीं हुआ लेकिन अब उनके सुर बदलते नजर आ रहे हैं. 

सुनील पाल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कंटेंट क्रिएटर सूरज कुमार से बातचीत करते हुए दावा किया कि उन्हें एपिसोड में समय रैना और रणवीर अलाहबादिया के आने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. उन्होंने कहा कि शो में उन्हें एक स्टैंड-अप परफॉर्मेंस का वादा किया गया था, जिसके लिए उन्होंने 15 मिनट का पूरा स्केच भी तैयार किया और डायरेक्टर ने उसे पास भी कर दिया था. 
मगर सेट पर पहुंचने के बाद उन्हें यह मौका ही नहीं मिला.

सुनील ने आरोप लगाया कि उनके कई जोक्स काट दिए गए और लाइव ऑडियंस को भी उनके मजाक पर ना हंसने के लिए कहा गया था. वहीं दूसरी तरफ समय रैना के छोटे-छोटे जोक्स पर जोरदार तालियां बज रही थीं. उन्होंने इसे साफ तौर पर पक्षपात बताया.

अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज

सुनील पाल ने जज अर्चना पूरन सिंह पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे पैसे मिलने पर हवा के झोंके पर भी हंसने लगती हैं, लेकिन उनके जोक्स पर बिल्कुल रिएक्शन नहीं दिए. इसी तरह नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धू 20 साल से कॉमेडियंस को सुन रहे हैं, फिर भी समय रैना के एक सिम्पल जोक पर उन्होंने बहुत ज्यादा तारीफ की.

Advertisement

नेटफ्लिक्स और कपिल शो पर भी सवाल

सुनील पाल का कहना है कि यह नेटफ्लिक्स का शो है और प्रोडक्शन टीम समय रैना व रणवीर को ज्यादा प्रमोट करना चाहती थी. इसलिए उन्हें बस TRP बढ़ाने के लिए बुलाया गया. उन्होंने दावा किया कि पूरा एपिसोड समय रैना के पक्ष में प्लान किया गया था.

पहले क्या बोले थे सुनील पाल?

बता दें कि एपिसोड स्ट्रीम होने के तुरंत बाद सुनील पाल ने कहा था कि उन्हें कोई बुरा नहीं लगा था और सब कुछ ठीक था. अब एक हफ्ते के अंदर ही उनके इस अलग बयान ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन ने कॉपी किया ऐश्वर्या राय का 26 साल पुराना लुक! इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीरें

Featured Video Of The Day
'यहां भारतीयों को पूरा अवसर मिला'- ऑकलैंड में बोले PM मोदी
Topics mentioned in this article
Sunil Pal Targets Kapil Sharma Show
Sunil Pal News
Sunil Pal Slams Archana Puran Singh
Sunil Pal Mocks Navjot Singh Sidhu
Kapil Sharma News
Sunil Pal Samay Raina