उज्वल भविष्य के लिए तोते वाले ज्योतिष के पास पहुंचे सुनील ग्रोवर, देखकर फैंस बोले- 'भाई कुछ समझ में आया'

अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी अलग शख्सियत के लिए जाने जाते हैं. उनकी कॉमेडी के लाखों दीवाने हैं. वह काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. लेकिन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सुनील ग्रोवर
नई दिल्ली:

अभिनेता सुनील ग्रोवर अपनी अलग शख्सियत के लिए जाने जाते हैं. उनकी कॉमेडी के लाखों दीवाने हैं. वह काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. लेकिन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. इस वीडियो में दिग्गज कॉमेडियन फुटपाथ पर अपना भविष्य दिखाते नजर आ रहे हैं. 

सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह फुटपाथ पर बैठकर एक तोते वालेज्योतिष से अपना भविष्य दिखाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुनील ग्रोवर को ब्लैक ड्रेस के साथ सन ग्लासेस लगाए देखा जा सकता है. वहीं ज्योतिष अपने तोते के जरिए सुनील ग्रोवर का भविष्य बताता दिख रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि ज्योतिष का तोता सुनील ग्रोवर के भविष्य का एक कार्ड निकालकर ज्योतिष को देता है. 

इसके बाद वह सुनील ग्रोवर को उनका भविष्य बताता है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कॉमेडियन ने कैप्शन में लिखा, 'उज्वल भविष्य.' सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने अपने कमेंट में लिखा, 'भाई कुछ समझ में आया.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सुनील जी हद है.' अन्य ने लिखा, 'पंडित जी क्या बोले सब आउट ऑफ कोर्स था मेरे लिए.' इसके अलावा और भी फैन ने सुनील ग्रोवर के वीडियो पर कमेंट किए हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: योगी कैबिनेट का विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली शपथ, कौन-कौन बने मंत्री? UP
Topics mentioned in this article