'तुम मेरे लिए वही छोटी बच्ची रहोगी' सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के बर्थडे पर लुटाया प्यार, पति केएल राहुल भी हुए रोमांटिक

अथिया शेट्टी के बर्थडे पर पापा सुनील शेट्टी और पति केएल राहुल ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अथिया शेट्टी के बर्थडे पर पिता सुनील शेट्टी और पति केएल राहुल ने शेयर किया पोस्ट
Instagram
नई दिल्ली:

सुनील शेट्टी ने गुरुवार को अपनी बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. अभिनेता का कहना है कि उनकी बेटी अथिया चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाएं, वो हमेशा उनके लिए वही छोटी-सी बच्ची रहेंगी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अथिया के बचपन की दो तस्वीरें पोस्ट कीं और उनके लिए नोट भी लिखा. अभिनेता सुनील शेट्टी ने लिखा, "अथिया, आप चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाएं, लेकिन मैं आपको हमेशा वही छोटी-सी बच्ची के रूप देखता हूं, जिसे मैं कभी मना नहीं कर पाया और अब आपको अपनी एक छोटी-सी दुनिया बनाते देखकर मुझे एहसास होता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं. हैप्पी बर्थडे मेरी बच्ची. मैं तुम्हें शब्दों से ज्यादा प्यार करता हूं, अथिया शेट्टी."

ये भी पढ़ें- Ramayana Box Office Collection Day 1: राम का रामायण पर आशीर्वाद, पहले दिन बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

अथिया शेट्टी का करियर

अभिनेता सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी ने अपने करियर में चुनिंदा हिंदी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की, जो को-प्रोड्यूसर सुभाष घई की 1983 की इसी नाम की क्लासिक फिल्म का रीमेक थी. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर और स्टारडस्ट पुरस्कारों में बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए नामांकन मिला. 2 साल के ब्रेक के बाद वो अनीस बज्मी की रोमांटिक कॉमेडी 'मुबारकां' में नजर आईं, जिसमें अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज भी थे.

Advertisement

एक्टिंग की दुनिया से हैं दूर

इसके बाद वो 2018 में फिल्म 'नवाबजादे' के गाने 'तेरे नाल नचना' में नजर आईं, जिसे बादशाह ने कंपोज, लिखा और गाया था और इसमें नई सिंगर सुनंदा शर्मा भी थीं. साल 2019 में अथिया को देबामित्र बिस्वाल की कॉमेडी ड्रामा 'मोतीचूर चकनाचूर' में अनीता 'अनी' अवस्थी के रोल में कास्ट किया गया. इसमें वो एक ऐसी लड़की बनी थीं जो एनआरआई से शादी करके विदेश में बसना चाहती है. फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे. अब अभिनेत्री अथिया शेट्टी अभिनय की दुनिया से दूर अपनी निजी जिंदगी और मातृत्व पर ध्यान दे रही हैं. कई साल तक डेटिंग के बाद अभिनेत्री ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ साल 2023 में शादी की. दोनों की पहली मुलाकात जनवरी 2019 में एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई थी और दोनों के बीच तुरंत अच्छी बॉन्डिंग हो गई.  

ये भी पढे़ं- Gen Z का बॉलीवुड छठ गीत, पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के मेकर्स ने 2026 में किया पॉपुलर, विशाल मिश्रा की आवाज और शारदा सिन्हा का जादू

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
CM योगी को नन्ही बच्ची का खास तोहफा, मूंग दाल नमकीन चख बोले- इसे ब्रांड बनाइए
Topics mentioned in this article
Suniel Shetty
Suniel Shetty Daughter
Athiya Shetty
KL Rahul

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं