हिंदी सिनेमा की 'चांदनी' श्रीदेवी की आज 24 फरवरी को पुण्यतिथि है. 24 फरवरी 2018 में दुबई में फैमिली शादी में उनकी असमय मौत हो गई थी. श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरे देश का सदमा पहुंचा था. श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में दीं. श्रीदेवी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी खूब बैलेंस किया था. उनकी दो बेटियां हैं और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली को वह अपनी तीसरी बेटी मानती थीं. तस्वीरों के माध्यम से जानते हैं आखिर कौन हैं सजल अली.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली को श्रीदेवी के साथ फिल्म मॉम में देखा गया था. इस फिल्म में काम करने के दौरान श्रीदेवी का सजल से गहरा रिश्ता जुड़ चुका था और वह उन्हें अपनी बेटी मानने लगी थीं.
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म मॉम में सजल ने श्रीदेवी की सौतेली बेटी का रोल किया था. ऑनस्क्रीन मां-बेटी की इस जोड़ी के बीच ऐसी बॉन्डिंग बनी कि दिग्गज एक्ट्रेस मरते दम तक उनसे जुड़ी रहीं.
श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू के दौरान सजल को अपनी तीसरी बेटी बताया था. दिवंगत एक्ट्रेस ने कहा था, सजल मेरी तीसरी बेटी है और इस तरह सजल को आज भी एक्ट्रेस की बेटी माना जाता है.
ना सिर्फ श्रीदेवी बल्कि सजल का भी एक्ट्रेस से खास जुड़ाव हो गया था. सजल ने भी श्रीदेवी को अपनी मां मान लिया था. जब सजल को श्रीदेवी के निधन की खबर मिली तो वह सदमे में चली गई थीं.
श्रीदेवी के निधन पर सजल ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट जारी किया था. उन्होंने लिखा था, 'मैं यह खबर सुनकर सदमे में हूं. मुझे अब ऐसा लग रहा है कि मैंने अपनी मां को खो दिया है'. सजल अली खूबसूरत पाकिस्तानी हसीना है, जो भारत में भी खूब पसंद की जाती हैं. सजल साल 2009 से पाक टीवी शो और फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने शो नादानियां से शुरुआत की थी.
इसके बाद अली ने कई हिट टीवी सीरियल में काम किया, जिसमें यकीन का सफर, सिंफ ए आलम, कुछ अनकही और इश्क ए ला शामिल हैं. आज भी वह पाक टीवी शोज में छाई रहती हैं.साल 2011 में आए महमूदाबाद की मलकैन से उन्हें घर-घर पहचान मिली थी. 32 साल की सजल का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था. वह पाक में सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं.
सजल इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं और उन्हें यहां 11.6 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं. वह इंस्टाग्राम पर पाक पहनावे में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिनपर करोड़ों की संख्या में लाइक आते हैं. सजल ने पांच 'हम अवार्ड्स' और लक्स स्टाइल अवार्ड अपने नाम किए हैं. उन्हें पाकिस्तान की सरकार ने प्रतिष्ठित तमगा-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया जा चुका है.
यह भी पढें:
आइरा खान की पति से हुई AC को लेकर लड़ाई, आमिर खान की बेटी ने नूपुर शिखरे को निकाला घर से बाहर