पहले बने दादा, फिर बने प्रेमी, 40 साल बड़े सुपरस्टार के साथ श्रीदेवा ने लड़ाया इश्क, ब्लॉकबस्टर हुई फिल्म

1978 में श्रीदेवी ने 'पडहारेल्ला वयसु' जैसी फिल्मों के साथ लीड रोल करने शुरू किए. अगले साल, 16 साल की उम्र में उन्होंने 'वेटगाडु' में NTR की हीरोइन का रोल निभाया. 56 साल की उम्र के सुपरस्टार, उनसे 40 साल बड़े थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
40 साल बड़े सुपरस्टार के साथ श्रीदेवा ने लड़ाया इश्क
नई दिल्ली:

बॉलीवुड और साउथ में कई ऐसी फिल्में बनती हैं, जिनमें हीरो - हीरोइन के बीच उम्र का बड़ा फासला होता है. पिछले कुछ सालों में भारतीय सिनेमा में हीरो और हीरोइन के बीच उम्र के अंतर का मुद्दा कई बार उठाया गया है. 40 और 50 की उम्र वाले एक्टर्स को अपने से 20-30 साल छोटी हीरोइनों के साथ काम करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है. फिर भी, यह ट्रेंड जारी है और यह कोई नया ट्रेंड भी नहीं है. यह दशकों से चला आ रहा है. शायद इसका सबसे चौंकाने वाला उदाहरण 1979 की एक फिल्म का है, जिसमें 56 साल के सुपरस्टार ने 16 साल की एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया था, जबकि कुछ साल पहले ही उन्होंने स्क्रीन पर उसके दादा का रोल निभाया था. 

उम्र के सबसे चौंकाने वाला अंतर

श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल स्टार्स में से एक रही हैं. जहां कई लोग उन्हें 80 और 90 के दशक की लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर याद करते हैं, वहीं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 60 के दशक में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी और शुरू में तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया था. 1972 में जब वह 9 साल की थीं, तो वह 'बड़ी पंथुलु' में नजर आईं. उस समय के तेलुगु सुपरस्टार एनटी रामा राव—जिन्हें NTR के नाम से जाना जाता है—उन्होंने फिल्म में उनके दादा का रोल निभाया था.

यह भी पढ़ें-  Musafir Cafe Review: पहाड़, सुकून, प्यार और अधूरे सपने, रफ्तार धीमी, लेकिन साथ नहीं छोड़ती विक्रांत मैसी की मुसाफिर कैफे 

1978 में श्रीदेवी ने 'पडहारेल्ला वयसु' जैसी फिल्मों के साथ लीड रोल करने शुरू किए. अगले साल, 16 साल की उम्र में उन्होंने 'वेटगाडु' में NTR की हीरोइन का रोल निभाया. 56 साल की उम्र के सुपरस्टार, उनसे 40 साल बड़े थे. यह भारतीय सिनेमा में उम्र के सबसे चौंकाने वाला  अंतर था. भारतीय फिल्मों में उम्र का इससे भी ज्यादा अंतर रहा है.  उन्होंने सिर्फ सात साल पहले ही दूसरी फिल्म में उनके दादा का रोल निभाया था. उम्र में 40 साल का फर्क होने के बावजूद श्रीदेवी और NTR ने साथ में एक दर्जन फिल्में कीं.

Advertisement

फैंस के रिएक्शन 
हाल ही में सोशल मीडिया पर 'बड़ी पंतुलु' और 'वेतागाडु' फिल्मों की क्लिप्स का एक मैशअप शेयर किया गया, जिसमें यूजर्स ने उम्र के इतने बड़े फर्क पर चर्चा की. एक यूजर ने लिखा, "उम्मीद है कि किसी भी इंडस्ट्री में ऐसी अजीब हरकतें दोबारा कभी नहीं दिखेंगी... हे भगवान, बेबी श्रीदेवी को अपने परिवार का पेट पालने के लिए कितना कुछ सहना पड़ा होगा." एक और यूजर ने इसी बात से सहमति जताते हुए कहा, "हालांकि अब इस हद तक अजीब हरकतें नहीं होतीं, लेकिन हीरो और हीरोइन के बीच उम्र का काफी बड़ा फर्क अभी भी देखने को मिलता है."

एक और व्यक्ति ने इस बात की ओर इशारा किया कि NTR की फिल्मों में उम्र का यह फर्क सबसे ज्यादा नहीं है. कमेंट में लिखा था, "एक दिलचस्प बात NTR के करियर में उम्र का यह फर्क सबसे ज्यादा नहीं है. उन्होंने 1992 में आई फिल्म 'सम्राट अशोक' में वाणी विश्वनाथ (तब 21 साल की थीं) के साथ काम किया था, जबकि वे खुद 69 साल के थे. दोनों के 48 साल का फासला था. "

Advertisement

यह भी पढ़ें- तनिष्क बागची पर फूटा अमाल मलिक का गुस्सा, बोले- 51 साल का बुड्ढा हो गया है

NTR और श्रीदेवी का करियर
NTR को तेलुगु सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है. तीन दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के बाद उन्होंने फिल्मों को छोड़कर राजनीति में कदम रखा और तीन बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए. 1996 में 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. श्रीदेवी 80 के दशक में दक्षिण भारत में मिली सफलता को बॉलीवुड में लेकर आईं और 90 के दशक के ज्यादातर समय तक देश की नंबर वन एक्ट्रेस बनी रहीं. कुछ समय के ब्रेक के बाद, 2009 में उन्होंने फिल्मों में वापसी की, लेकिन 2018 में उनके निधन हो गया. उस समय वे 54 साल की थीं.

Featured Video Of The Day
छात्र आंदोलन खत्म होने पर अन्ना हजारे से लेकर ओवैसी तक, किसने क्या कहा?
Topics mentioned in this article
Sridevi  cast
Sridevi  hit Film
Sridevi News In Hindi
Ntr
NTR 27 Motion Posters