'मोना कपूर सीढ़ी पर रो रही थी', श्रीदेवी-बोनी की जुदाई के गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान टूट रहा था घर, सिंगर का खुलासा

फिल्मी दुनिया के चमकते पर्दे के पीछे कई बार ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिनमें भावनाएं, रिश्ते और दर्द एक साथ नजर आते हैं. ऐसा ही एक किस्सा फिल्म जुदाई से जुड़ा है, जिसमें श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की तिकड़ी दिखी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

फिल्मी दुनिया के चमकते पर्दे के पीछे कई बार ऐसी कहानियां छिपी होती हैं, जिनमें भावनाएं, रिश्ते और दर्द एक साथ नजर आते हैं. ऐसा ही एक किस्सा फिल्म जुदाई से जुड़ा है, जिसमें श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की तिकड़ी दिखी थी. इस फिल्म का मशहूर गाना ‘मुझे एक पल चैन ना आए' सिंगर जसपिंदर नरूला ने गाया था. लेकिन जिस समय यह गाना रिकॉर्ड हो रहा था, उसी दौरान पर्दे के पीछे बोनी कपूर, श्रीदेवी और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की जिंदगी में बड़ा भावनात्मक तूफान चल रहा था.

रिकॉर्डिंग के दौरान मुश्किल में थीं जसपिंदर

जसपिंदर नरूला ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस गाने की रिकॉर्डिंग उनके लिए आसान नहीं थी. उस समय उनके कान में गंभीर समस्या थी. एक कान पूरी तरह बंद था और उन्हें ठीक से सुनाई भी नहीं दे रहा था. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बड़ी मुश्किल से गाना रिकॉर्ड किया. उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान सिंगर हरिहरन ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में बहुत पहले आ जाना चाहिए था.

मोना कपूर का दर्द भरा खुलासा

कई साल बाद जब जसपिंदर नरूला और मोना कपूर के बीच करीबी बढ़ी, तब इस गाने से जुड़ा एक भावुक सच सामने आया. मोना कपूर ने उन्हें बताया कि जिस समय वह स्टूडियो के अंदर गाना गा रही थीं, उसी समय बाहर उनकी जिंदगी बिखर रही थी. मोना ने कहा था कि वह सुपर साउंड स्टूडियो की सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थीं. उस वक्त उन्हें बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते की सच्चाई का अहसास हुआ था. यह एक ऐसा पल था जब एक तरफ किसी का घर बस रहा था, तो दूसरी तरफ किसी का टूट रहा था.

बोनी कपूर ने कबूला था रिश्ता

इस पूरे मामले पर बोनी कपूर ने भी एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से अपने दिल की बात खुद कही थी. उन्होंने यह भी जिक्र किया कि जो अंगूठियां उन्होंने और श्रीदेवी ने पहनी थीं, वे मोना ने ही खरीदी थीं. बोनी के मुताबिक, मोना ने इस सच को स्वीकार किया और अपने बच्चों की परवरिश बिना किसी कड़वाहट के की. गौरतलब है कि मोना कपूर, जो अर्जुन कपूर की मां थीं, उनका साल 2012 में कैंसर के कारण निधन हो गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पति गया और फ‍िल्में करने लगीं', जब ऋषि कपूर के जाने पर नीतू कपूर ने सुने थे ताने, दिया करारा जवाब

Featured Video Of The Day
मिल गई चढ़ावा चोरी वाली तिजोरी? आरोपियों के घर से क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Jaspinder Narula
Sridevi
Boney Kapoor
Mona Kapoor