श्रीदेवी का 32 साल पुराना गाना, घुंघराले बाल और काजल से भरी आंखें, ये हसीन लुक आज तक भुला नहीं पाए फैन्स, 21 साल बड़े हीरो के साथ किया था रोमांस

श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक क्लासिक गाने दिए हैं. इसी लंबी लिस्ट में शामिल है ये गाना जिसमें वो खुद से 21 साल बड़े हीरो के साथ नजर आई थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
श्रीदेवी का ये लुक देख फिदा हो जाएंगे आप
Social Media
नई दिल्ली:

Sridevi 32 year old song: श्रीदेवी के जिस लुक की बात हम कर रहे हैं वह एक बहुत ही पॉपुलर फिल्म का हिस्सा है. साल 1992 में रिलीज हुई मुकुल आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म खुदा गवाह बॉलीवुड की उन यादगार फिल्मों में से एक है, जो अफगानिस्तान की खूबसूरत पहाड़ियों, पठानी कल्चर और प्यार की कहानी बयां करती है. इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. इसी फिल्म का गाना “तू ना जा मेरे बादशाह” आज भी सुनने वालों को इमोशनल कर देता है. उस पर अगर आप वीडियो देख लें तो श्रीदेवी का लुक देखकर उनपर फिदा हो जाएंगे. श्रीदेवी का लुक इस फिल्म में थोड़ा अलग ही था. इसके अलावा वे तलवार चलाती भी नजर आई थीं.

खुदा गवाह की कहानी

श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन के लीड रोल वाली इस फिल्म की कहानी अफगानिस्तान के एक गांव से शुरू होती है. बदशाह खान (अमिताभ बच्चन) एक बहादुर पठान योद्धा है. बुज्कशी के खेल में वे बेनजीर (श्रीदेवी) से मिलते हैं और दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं. बेनजीर शादी के लिए एक शर्त रखती हैं – उन्हें अपने पिता के हत्यारे हबीबुल्लाह का सर लेकर आना होगा, जो भारत में कैद है.

बादशाह भारत आता है, हबीबुल्लाह को जेल से निकालकर मार देता है और वापस अफगानिस्तान लौटकर बेनजीर से शादी कर लेता है. लेकिन वादा निभाने के लिए वे फिर भारत लौटते हैं और जेल में चले जाता है. इस बीच कई साजिशें होती हैं, बेनजीर पागल हो जाती है और सालों बाद जब बादशाह रिहा होते हैं, तो उनकी बेटी मेहंदी (श्रीदेवी डबल रोल) उनकी जीवन में आती है. अंत में सच सामने आता है और प्रेम की जीत होती है.

फिल्म में अमिताभ बच्चन की शानदार एक्टिंग, श्रीदेवी की दमदार परफॉर्मेंस और अफगानिस्तान की नैचुरल ब्यूटी दर्शकों को बांधे रखती है. यह फिल्म अफगानिस्तान में भी बेहद पॉपुलर हुई थी.

Advertisement

किसने गाया था 'तू ना जा मेरे बादशाह'?

यह रोमांटिक और इमोशनल गाना मोहम्मद अजीज और अल्का याग्निक की आवाज में है. मोहम्मद अजीज (मुन्ना अजीज) का असली नाम सैयद मोहम्मद अजीज-उन-नबी था. इस गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था. यह जोड़ी लक्ष्मीकांत शांताराम कुडालकर (1937-1998) और प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा (जन्म 1940) की थी. उन्होंने 1963 से 1998 तक करीब 750 फिल्मों का संगीत दिया. उनकी धुनें आम जनता के दिलों में बस जाती थीं. “खुदा गवाह” का संगीत भी उसी क्लासिक अंदाज में है, जिसमें अफगानी लोक संगीत का टच साफ सुनाई देता है. वहीं 'तू ना जा मेरे बादशाह' के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे.'

यह भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी 15 में रबर की गोलियों के बाद कंटेस्टेंट पर डाली गई गर्म पिघलती हुई वैक्स, लोग बोले- ये कैसा एंटरटेनमेंट?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ranchi Student Protest: छात्रों पर बरसी लाठी, बवाल बाकी? रांची प्रदर्शन स्थल से LIVE डिबेट
Topics mentioned in this article
Sridevi
Amitabh Bachchan
Entertainment
Bollywood
Alka Yagnik