Splitsvilla 16 फेम प्रीत सिंह के साथ मुंबई में मारपीट, टूटा दांत और सूजी आंखें, शेयर किया दर्दनाक वीडियो

प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके साथ ऐसा हुआ. प्रीत के मुताबिक, उनके चेहरे पर चोटें आई हैं, आंखें सूज गई हैं और उनका एक दांत भी टूट गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Splitsvilla 16 फेम प्रीत सिंह के साथ मारपीट! देखें वीडियो

रियलिटी शो Splitsvilla 16 में नजर आ चुकीं कंटेस्टेंट प्रीत सिंह के साथ मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. प्रीत ने आरोप लगाया है कि एक क्लब में उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं. इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती बताई. वीडियो में उनके चेहरे पर सूजन साफ दिखाई दे रहा है. इस घटना के बाद प्रीत ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: 1977 में आई धर्मेंद्र की ये फिल्म 11 महीने तक चली सिनेमाघरों में, रूस के लोग भी हो गए थे फैन, की थी बंपर कमाई

इंस्टाग्राम पर शेयर किया दर्दनाक वीडियो

प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके साथ ऐसा हुआ. प्रीत के मुताबिक, उनके चेहरे पर चोटें आई हैं, आंखें सूज गई हैं और उनका एक दांत भी टूट गया है. उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद डरावना और मानसिक रूप से झकझोर देने वाला है.

Advertisement

क्लब में क्या हुआ? 

प्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ एक क्लब में बैठी थीं, तभी अचानक एक लड़की ने उनसे बहस शुरू कर दी और सवाल करने लगी कि उन्हें अंदर आने की इजाजत कैसे मिली. शुरुआत में यह सिर्फ कहासुनी थी, लेकिन कुछ ही देर में यह मामला हिंसा में तब्दील हो गया. उनका आरोप है कि उस लड़की के एक दोस्त ने बीच में आकर उन पर हमला कर दिया. इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका दांत टूट गया. इस दौरान भीड़ ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला. प्रीत ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि बाद में उन्हें पता चला कि हमला करने वाली लड़की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है. 

कंटेस्टेंट्स और फैंस का सपोर्ट 

प्रीत के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और Splitsvilla 16 के दूसरे कंटेस्टेंट्स ने प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने इस घटना की निंदा की और प्रीत को हिम्मत दी है. प्रीत सिंह एक टीवी और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. हाल ही में प्रीत Splitsvilla 16 में नजर आई थीं. इस शो को सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट करते हैं. हालांकि उन्हें कुछ एपिसोड पहले शो से बाहर कर दिया गया था. यह घटना सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Google Cloud India AI Hub: Adani Group, गूगल मिलकर बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा 'AI डेटा सेंटर'