Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 17: स्पाइडरमैन के चाहने वाले दुनियाभर में हैं. लेकिन भारत में फिल्म की 17 दिनों की कमाई देखकर लगता है कि इंडियन ऑडियंस भी टॉम हॉलेंड की स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे को देखे बिना नहीं रह पा रही है. हाल कुछ ऐसा है कि फिल्म केवल 17 दिनों में भारत में 500 करोड़ के करीब पहुंच गई है जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 18000 करोड़ पार हो गया है. इसी के साथ यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. लेकिन अगर भारत की बात करें तो यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर वन हॉलीवुड फिल्म बन गई है.
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे कलेक्शन इन इंडिया
भारत में फिल्म ने 461.83 करोड़ की कमाई 17 दिनों में हासिल कर ली है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म सबसे जल्दी दो बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली दूसरी फिल्म का खिताब हासिल किया है. वहीं 18,300 करोड़ कलेक्शन दुनियाभर में केवल 17 दिनों में हासिल किया है. इस हिसाब से भारत में इंडिया ग्रॉस 557.41 करोड़, नेट कलेक्शन 466.20 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 11000 करोड़ का हुआ है.
ये भी पढ़ें- Box Office: जन्नत 3 ऐलान के बीच संडे को इमरान हाशमी की आवारापन 2 की चांदी, तीसरे दिन बंटवारा 1947 नहीं आसपास
भारत में MCU की स्पाइडर-मैन फिल्मों का नेट कलेक्शन
स्पाइडर-मैन: होमकमिंग – 58 करोड़
2. स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम – 85.7 करोड़
3. स्पाइडर-मैन: नो वे होम – 212 करोड़
4. स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे – 461.83 करोड़
टोटल – 817.53 करोड़
स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे के बारे में
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि डेस्टिन डैनियल क्रैटॉन ने फिल्म का निर्देशन किया है. फिल्म में टॉम हॉलेंड पीटर पार्कर यानी स्पाइडरमैन के रोल में नजर आ रहे हैं. जबकि जेंडाया, सैडी सिंक, जेकब बैटालॉन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस, ट्रैमेल, मैरिसा और मार्क रफ्पॉलो नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म भारत में 30 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी. जबकि वर्ल्डवाइड 31 जुलाई को रिलीज हुई थी.
ये भी पढे़ं- 21 साल पुराना रोमांटिक गाना, टीवी पर आया तो बना सौतेली मां-बेटी के प्यार की पहचान, आज भी भर आता है दिल