Spider Man Box Office Collection Day 4: संडे को टॉम हॉलेंड की फिल्म की आंधी, 4th डे वसूले 75 करोड़ से ज्यादा

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 4: स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने चौथे दिन रिलीज के बाद सबसे ज्यादा कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में टॉम हॉलेंड की फिल्म का आंकड़ा पहले ही वीकेंड में 200 करोड़ पार हो गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 4
नई दिल्ली:

Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 4: स्पाइडर मैन स्पाइडर मैन और स्पाइडर मैन... संडे को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ स्पाइडर मैन की गूंज सुनाई दी है. टॉम हॉलेंड की फिल्म ने चौथे दिन रिलीज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई रविवार को अपने नाम की है, जिसके बाद पहले वीकेंड पर हॉलीवुड फिल्म का आंकड़ा ना सिर्फ 200 करोड़ पार हो गया है. बल्कि 2026 की सबसे ज्यादा फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे बन गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में मार्वल स्टूडियोज की फिल्म स्पाइडर मैन के चाहने वाले कितने हैं. 

स्पाइडर मैन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, चौथे दिन स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे के शोज का आंकड़ा 18,051 तक पहुंच गया, जिसके चलते संडे को टॉम हॉलेंड की फिल्म ने 76 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है. इसमें हिंदी में 29 करोड़, इंग्लिश में 40 करोड़, कन्नड़ में 10 लाख, मलयालम में 10 लाख, तमिल में 3.55 करोड़ और तेलुगू में 3.25 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- मीना कुमारी के 5 सदाबहार गाने, हिंदी सिनेमा के बेहतरीन सिंगरों ने अपनी आवाज से पिरोया, बन गए ऑल टाइम फेवरेट

Advertisement

स्पाइडर मैन का पहले वीकेंड का कलेक्शन 

बात करें पहले वीकेंड की कमाई की तो 30 जुलाई को स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे भारत में रिलीज हुई थी, जिसने 17,250 शोज के साथ भारत में 60.60 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया. इसके बाद दूसरे दिन 16,902 शोज के साथ 49.35 करोड़ कमाई फिल्म ने की. तीसरे दिन यह आंकड़ा 70.25 करोड़ रहा, जो कि 17,703 शोज से था. वहीं चौथे दिन की 76 करोड़ कमाई के बाद भारत में स्पाइडर मैन ने 256.20 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है. जबकि 306.37 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल कर ली है. 

स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में एंट्री

भारत में चौथे दिन की कमाई के साथ स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 2026 की फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर ली है. हॉलीवुड फिल्म ने जन नायकन (220 करोड़), धमाल 4 (216.5 करोड़), वाझा 2 (234 करोड़), दृष्यम 3 (242 करोड़) और भूत बंगला (247.28 करोड़) को 4 दिनों में ही पछाड़ दिया है और छठी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 1987 की रामायण और 2026 की रामायणम् के वो 8 किरदार, जिनकी हो रही है चर्चा, तस्वीरों में देखें तब और अब में अंतर

Featured Video Of The Day
प्रेस कांफ्रेंस के बीच हुआ हमला? NDTV से क्या बोले पप्पू यादव?