धुरंधर 2 की तारीफ कर रहे साउथ के सुपरस्टार तो बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज, बोले- बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 की रजनीकांत, राम गोपाल वर्मा, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली जैसे बड़े सितारों ने जमकर तारीफ की है. इस पर बॉलीवुड के मशूहर फिल्म क्रिटिक और एक्टर ने तंज कसा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2: साउथ स्टार्स ने की धुरंधर की तारीफ, मशहूर फिल्म क्रिटिक ने कसा तंज
नई दिल्ली:

फिल्म निर्देशक आदित्य धर की नई फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज या धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)' ने रिलीज के बाद से ही सिनेमाई जगत में तूफान मचा रखा है. चार घंटे की इस भव्य एक्शन-ड्रामा फिल्म को दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गजों ने खुलकर सराहा है, जबकि बॉलीवुड के बड़े नामों की तरफ से अब तक कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं आई है. फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट कमाल आर खान ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाते हुए तीखा सवाल किया है. यहा नहीं, उन्होंने साउथ के सितारों पर मजेदार तंज भी कसा है. 

यह भी पढ़ें: Netflix Top 10 Movies in Pakistan: पाकिस्तान को लगा भारतीय जासूसों का चस्का, नेटफ्लिक्स टॉप 10 में 3 फिल्में पड़ोसी मुल्क के खिलाफ

कमाल आर खान उर्फ KRK ने अपने ट्वीट में लिखा, 'साउथ के सभी एक्टर्स और मेकर्स धुरंधर 2 की तारीफ कर रहे हैं जैसे यह कोई साउथ फिल्म हो. जबकि बॉलीवुड के टॉप मेकर्स इसे प्रमोट नहीं कर रहे. साउथ एक्टर्स को याद रखना चाहिए कि आदित्य धर उनके साथ फिल्म नहीं बनाएंगे. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, संजय लीला भंसाली ने इसकी तारीफ नहीं की है. लेकिन रामगोपाल वर्मा (RGV), एसएस राजामौली, एस चंद्रशेखर, अल्लू अर्जुन, राम चरण, रजनीकांत जैसे दक्षिण के सितारे इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. तो साउथ वालों के लिए यह कहावत बिल्कुल सही बैठती है कि ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना.'

Advertisement

यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और हजारों यूजर्स ने अपनी राय व्यक्त की है. कई यूजर्स ने दक्षिण सितारों की तारीफ को देशभक्ति और सच्ची सिनेमाई सराहना बताया, जबकि कुछ ने बॉलीवुड की चुप्पी को “पुराने कनेक्शन्स” से जोड़कर देखा. 

दूसरी ओर, बॉलीवुड के मेगा स्टार्स की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि साउथ इंडस्ट्री 'दाउद फ्री'  है, इसलिए वे बिना किसी दबाव के अच्छी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
US-Iran War: Mideast के Ports पर मंडराया बड़ा खतरा, US Military का बड़ा Blockade | Hormuz Strait
Topics mentioned in this article