Actor Vijay Net Worth: साउथ सुपरस्टार और TVK पार्टी के प्रमुख विजय ने दिया संपत्ति का ब्योरा, बताया कहां है कितनी प्रॉपर्टी

साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) पार्टी के प्रमुख विजन ने अप्रैल में होने जा रहे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के पहले अपनी संपत्ति की घोषणा की है. हाल में उन्होंने नामांकन भरा और अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
साउथ सुपरस्टार और TVK पार्टी के प्रमुख विजय ने दिया संपत्ति का ब्योरा
नई दिल्ली:

साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) पार्टी के प्रमुख विजन ने अप्रैल में होने जा रहे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के पहले अपनी संपत्ति की घोषणा की है. हाल में उन्होंने नामांकन भरा और अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया. 51 वर्षीय एक्टर ने 620 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 220.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.

विजय ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास एक TVS XL Super मोपेड, एक Maruti Swift, चार लग्जरी कारें, 883 ग्राम सोना और कई प्रॉपर्टीज़ है. उन्होंने 620 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 220.15 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.

ये भी पढ़ें - Dhurandhar 2 : नबील गबोल नहीं, ये पाक नेता है असली जमील जमाली, यालीना जैसी है बेटी, 'सारे जहां से अच्छा' गाते वीडियो वायरल

चल संपत्ति में कई बैंकों में जमा राशि और लग्जरी कारें शामिल हैं, जैसे Toyota Lexus, Toyota Vellfire, और BMW के दो मॉडल. विजय ने यह भी बताया कि 2024-25 के वित्त वर्ष में उनकी आय 184.5 करोड़ रुपये थी.

Advertisement

जमीन और प्रॉपर्टीज

हलफनामे में उनकी पत्नी संगीता के नाम पर सिर्फ दो प्रॉपर्टीज़ का जिक्र है. संगीता ने विजय से तलाक मांगा है. विजय के पास तमिलनाडु में कई प्रॉपर्टीज हैं, जिनमें टी. नगर के कमर्शियल इलाके में 7,366 वर्ग फ़ीट की एक प्रॉपर्टी भी शामिल है, जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है.

उन्होंने बताया कि संगीता के पास 15.5 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि उन्होंने अपनी पत्नी, पिता, मां और TVK के महासचिव एन. आनंद सहित कई लोगों को 75 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है. विजय ने सोमवार को पेराम्बुर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वह तिरुचि (पूर्व) से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
Topics mentioned in this article
TVK Party Chief Vijay
South Superstar Vijay
South Superstar Vijay News
Superstar Vijay