सोनू सूद ने किया वंदे भारत में सफर, ट्रेन की सुविधाओं की दिखाई झलक, संघर्ष के दिन को याद कर हुए इमोशनल

वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान सोनू सूद अपने पुराने दिनों में लौट गए. मुंबई आने वाली पहली ट्रेन यात्रा को याद करते हुए उन्होंने रेलवे की तारीफ की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वंदे भारत में सफर कर भावुक हुए सोनू सूद
नई दिल्ली:

आज सोनू सूद जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने का सपना लाखों लोग देखते हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो भी बाकी संघर्ष करने वाले युवाओं की तरह एक ट्रेन में बैठकर मुंबई पहुंचे थे. ना फिल्मों में पहचान थी, ना स्टार वाला रुतबा. बस आंखों में सपने थे और दिल में कुछ कर दिखाने का जज्बा. सालों बाद जब सोनू सूद वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे थे तो उन्हें अपनी जिंदगी का वही अहम सफर याद आ गया. पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने भारतीय रेलवे की तारीफ की, लेकिन उनकी ये बात सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गई.

वंदे भारत में सफर करते हुए शेयर किया खास एक्सपीरियंस 

सोनू सूद ने वंदे भारत ट्रेन से यात्रा के दौरान एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वो ट्रेन की सुविधाओं और सफर के अनुभव के बारे में बात करते नजर आए. इसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें वो दिन याद आ गए जब वो नागपुर से मुंबई एक्टर बनने का सपना लेकर निकले थे. सोनू ने कहा कि पहले और आज के रेलवे में काफी फर्क देखने को मिलता है. उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि कई बार लोग लंबे कंप्यूटर पेपर बिछाकर ट्रेन के फर्श पर ही सो जाया करते थे. सफर मुश्किल जरूर होता था, लेकिन सपनों का जोश हर परेशानी पर भारी पड़ जाता था.

ये भी पढ़ें- उर्मिता मातोंडकर से तलाक के 2 साल बाद एक्स हस्बैंड ने किया दूसरा निकाह, दिखाया बेगम का चेहरा

Advertisement

 भारतीय रेलवे की जमकर की तारीफ

वीडियो में सोनू सूद ने रेलवे में हुए बदलावों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ट्रेनों की सुविधाएं, खाने की क्वालिटी, स्टाफ का व्यवहार और यात्रियों को मिलने वाली सर्विस पहले से काफी बेहतर हुई है. उनके मुताबिक भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ सालों में लंबा सफर तय किया है. सोनू की बात से हर कोई सहमत नहीं दिखा. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सर, वीआईपी ट्रीटमेंट में तो सब अच्छा ही लगेगा. कभी आम आदमी की तरह सफर करके भी देखिए.'

Advertisement

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक बार जनरल डिब्बे में सफर कीजिए. तब समझ में आएगा कि रोज ट्रेन से सफर करने वाले लोगों को किन हालात का सामना करना पड़ता है.'

एक यूजर ने कहा कि रेलवे में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन टिकट की परेशानी, भीड़ और ट्रेनों की देरी जैसी समस्याएं आज भी मौजूद हैं. आम लोगों के लिए सफर अभी भी आसान नहीं हुआ है.

Advertisement

कई लोगों ने सोनू सूद की बात का सपोर्ट भी किया

वहीं कई यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने सोनू सूद की बात से सहमति जताई. लोगों का कहना था कि चुनौतियां अपनी जगह हैं, लेकिन रेलवे में हुए बड़े बदलावों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कई लोगों ने वंदे भारत ट्रेन, नए स्टेशन और बेहतर सुविधाओं का जिक्र करते हुए रेलवे की प्रगति की तारीफ की.

Advertisement

ये भी पढ़ें- डिम्पल कपाड़िया ने अक्षय कुमार के साथ 30 साल पहले ठुकराई थी ये फिल्म, 13 साल बड़ी एक्ट्रेस ने किया ये रोल, फिल्म हुई सुपरहिट

Featured Video Of The Day
इस्तीफा मंज़ूर, चंपत राय जाएंगे जेल?
Topics mentioned in this article
Sonu Sood
Vande Bharat Train