नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, राहत सामग्री बांटते आए नजर, बोले- ‘उम्मीद जगाने की हर कोशिश करूंगा’

नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सोनू सूद वहां पहुंचे हैं. अभिनेता ने राहत सामग्री बांटी और लोगों को खाना भी वितरित किया. उन्होंने कहा कि वह प्रभावित परिवारों को दोबारा खड़ा होने और घर बनाने में हर संभव मदद करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद

अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद नेपाल पहुंचे हैं, जहां हाल ही में बाढ़ की वजह से कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. अभिनेता ने वहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में उनके साथ स्थानीय लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह लोगों को खाना बांटते नजर आए. सोनू ने अपने पोस्ट में बताया कि वह नेपाल के त्रिशूली नदी के पास पहुंचे हैं, जहां बाढ़ ने लोगों के घर और जिंदगी दोनों को प्रभावित किया है. उन्होंने प्रभावित परिवारों की मदद का भरोसा दिया.

त्रिशूली नदी के पास पहुंचे सोनू सूद

सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वह त्रिशूली नदी के पास खड़े हैं, जहां बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है जिसकी कल्पना करना मुश्किल है. उन्होंने टूटे घरों, बिखरे परिवारों और पूरी तरह बदल चुकी जिंदगियों का जिक्र किया. तस्वीरों में भी बाढ़ से हुई तबाही साफ नजर आ रही है. कई जगहों पर मलबा फैला हुआ दिखाई देता है. सोनू ने कहा कि नेपाल अकेला नहीं है और वह वहां के लोगों के साथ खड़े हैं.

लोगों को खाना बांटते दिखे अभिनेता

सोनू सूद की शेयर की गई तस्वीरों में वह राहत कार्य में खुद भी हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं. एक फोटो में अभिनेता लोगों को खाना बांटते दिखाई दे रहे हैं. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है. सोनू इससे पहले भी मुश्किल वक्त में लोगों की मदद करते रहे हैं. कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद के बाद वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार चर्चा में रहे हैं.

Advertisement

बोले- घर दोबारा बनाने में करेंगे मदद

सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह लोगों के बीच उम्मीद लाने, घरों को दोबारा बनाने और परिवारों को नई शुरुआत करने में मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. उनका कहना है कि इस मुश्किल समय में नेपाल के लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. अभिनेता की इन तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार और सम्मान जता रहे हैं. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें ‘बॉस' और असली हीरो बताया है. सोनू का यह कदम एक बार फिर दिखाता है कि वह पर्दे के अलावा असल जिंदगी में भी लोगों की मदद के लिए आगे आने से पीछे नहीं हटते.

यह भी पढ़ें: 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर करेगी रिकॉर्डतोड़ शुरुआत? जानें कितनी हो सकती है ओपनिंग डे की कमाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nepal Flash Flood: नेपाल त्रासदी सबने देखी लेकिन China में मची तबाही छिपाई गई?
Topics mentioned in this article
Sonu Sood
Nepal
Entertainment
Bollywood