शरद कपूर की मदद को पहुंचे सोनू सूद, इलाज में कर रहे मदद, फिल्म में भी दिया काम

शरद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोग उनकी मदद को सामने आए. शरद को सपोर्ट करने के लिए सामने आए लोगों ने सोनू सूद से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शरद कपूर को मिल रहा फिल्मी सितारों का सपोर्ट
Social Media
नई दिल्ली:

पिछले कुछ दिनों से ‘जोश' और ‘दस्तक' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता शरद कपूर अपनी मौजूदा परिस्थितियों और स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके कुछ वीडियो में उनकी हालत ठीक नजर नहीं आ रही है. इन वीडियो को देखने के बाद दर्शकों और फिल्म जगत के कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई. सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म जगत से अपील की कि शरद कपूर को काम दिया जाए और उनकी मदद के लिए आगे आया जाए. इसके बाद अभिनेता सोनू सूद और सलमान खान ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है.

सोमवार (16 नवंबर) की सुबह अभिनेता सोनू सूद शरद कपूर से मिलने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद थी. दरअसल, शरद कपूर को चलने-फिरने में परेशानी हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, सोनू सूद ने उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है. उन्होंने शरद से यह भी पूछा कि क्या वे अस्पताल जाकर अपना इलाज कराना चाहेंगे. सोनू ने उनके इलाज और स्वास्थ्य में सुधार के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, सोनू सूद ने शरद कपूर को अपनी फिल्म में काम देने की पेशकश भी की है. बताया जा रहा है कि जैसे ही शरद का स्वास्थ्य बेहतर होता है और सोनू की फिल्म का काम आगे बढ़ता है, वह शरद को अपनी फिल्म में लेने की तैयारी कर चुके हैं. ऐसे में शरद के लिए यह न सिर्फ आर्थिक मदद होगी, बल्कि एक बार फिर अभिनय की दुनिया में सक्रिय होने का मौका भी होगा. 

‘दस्तक' से मिली पहचान, ‘जोश' में भी निभाया अहम किरदार

शरद कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत में फिल्म ‘लक्ष्मण रेखा' में बतौर डांसर काम किया था. हालांकि उन्हें पहचान 1996 में आई फिल्म ‘दस्तक' से मिली. इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था और उनके साथ सुष्मिता सेन नजर आई थीं. शरद ने कुछ टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम किया, जिनमें ‘स्वाभिमान' प्रमुख है. इसके बाद शरद ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनके करियर की एक अहम फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘जोश' रही. इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘वांटेड' और ‘जय हो' जैसी फिल्मों में नजर आए. वहीं ऋतिक रोशन के साथ उन्होंने फिल्म ‘लक्ष्य' में भी काम किया. शरद कपूर की आखिरी फिल्म 2025 में रिलीज हुई ‘नो मीन्स नो' रही. अब देखना होगा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे शरद कपूर कब तक बेहतर होकर दोबारा फिल्मों में काम करने की स्थिति में आते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पेट में थीं आलिया भट्ट, दिनभर में 100 सिगरेट पी गई थीं सोनी राजदान, सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव 2027: सपा की सीटों पर भी कांग्रेस का दावा, अखिलेश क्या करेंगे?
Topics mentioned in this article
Sharad Kapoor
Sonu Sood
Salman Khan
Entertainment
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं