सोनम खान बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा रही हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. इनमें उनका चार्टबस्टर गाना ओए ओए भी शामिल है. हालांकि 40 साल से यह गाना चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि त्रिदेव के गाने ओए ओए में सोनम खान की एंट्री इसलिए हुई क्योंकि उनका फिल्ममेकर राजीव राय के साथ अफेयर था. लेकिन अब इन खबरों पर सोनम खान ने विराम लगाया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि 1989 में आई ब्लॉकबस्टर के दौरान उनका कोई अफेयर नहीं था. वहीं बताया कि राजीव नहीं चाहते थे कि वह फिल्म में काम करें.
ओए ओए के डायरेक्टर के साथ अफेयर की उड़ी अफवाह
सोनम खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका त्रिदेव फिल्म का पॉपुलर गाना ओए ओए सुना जा सकता है. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, ओए ओए ओए ओए ओह ना. सच तो यह है कि मेरा 'त्रिदेव' फिल्म के डायरेक्टर के साथ कोई अफेयर नहीं था. तो आगे पढ़िए... 'त्रिदेव' की शूटिंग का पहला दिन. पहला गाना. पहली अफवाह. आम धारणा यह थी कि 'त्रिदेव' के रिलीज होने के बाद लोगों को लगता था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान मैं डायरेक्टर के साथ रोमांस कर रही थी और इसी वजह से मुझे दूसरी दोनों लीड एक्ट्रेस के मुकाबले ज्यादा फायदा मिला. जैसे कि ज्यादा स्क्रीन टाइम और एक सुपर-हिट गाना, जो देश के हर कोने में बज रहा था. लेकिन असल बात कुछ और थी.
ये भी पढे़ं- Father's Day पर पापा को याद कर इमोशनल हुईं ट्विंकल खन्ना, कहा- किसी को खोने का दुख हमेशा एक जैसा नहीं रहता
सोनम खान ने बताया सच
उन्होंने आगे कहा, राजीव सेट पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे और मेरा बॉयफ्रेंड भी सेट से थोड़ी ही दूर मौजूद था. हम दोनों ही पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में थे. ओए ओए मेरे पास आया. यहां तक कि राजीव मुझे त्रिदेव में लेना नहीं चाहते थे. उन्होंने किसी और एक्ट्रेस के साथ डील कर ली थी क्योंकि जब उन्होंने मुझे विजय में देखा वह मुझे पसंद नहीं करते थे. तब यश जी ने उन्हें दिखाया था. यहां तक कि मैं आखिरी च्वॉइस थी जब उनके पास कोई रास्ता नहीं था. तो कोई रोमांस नहीं. कोई सीक्रेट फोन कॉल नहीं. कोई डायरेक्टर का फायदा नहीं अगर ऐसा होता भी तो पता नहीं, अगर मैं नासमझ या ख्याली दुनिया में रहने वाली लग रही हूं तो माफ करना. यह बहुत अच्छा गाना है. त्रिदेव के रिलीज होने के काफी समय बाद मैंने और राजीव ने असल में डेटिंग शुरू की थी, क्योंकि हम दोनों सिंगल थे और हमें किसी को कोई सफाई नहीं देनी थी. तो मेरे प्यारों त्रिदेव को बनाने में मेरी कोई पसंद या राय शामिल नहीं थी. जीरो. बिल्कुल भी नहीं. कुछ भी नहीं."
राजीव राय और सोनम खान के रिश्ते के बारे में
सोनम खान और राजीव राय ने त्रिदेव के बाद डेटिंग शुरू की थी. वहीं 1991 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद सोनम ने एक्टिंग को अलविदा कहकर परिवार पर ध्यान देना शुरू किया. कपल के दो बच्चे हुए, जिन्हें ऑटिज्म था. वह लॉस एंजिल्स और लंदन में रहीं, जिसके बाद यूरोप में सैटल हुईं. हालांकि 2001 में कपल अलग हो गया. जबकि 2016 में ऑफिशियल तलाक हो गया. सोनम खान आखिरी बार 1992 में विश्वात्मा में नजर आई थीं. वहीं 30 साल बाद उन्होंने कमबैक का मन बनाया है और वह ओटीटी जैसे प्रोजेक्ट ढूंढ रही हैं.
ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस शो ने 90s में रचा था इतिहास, 12-13 बार हो चुका है टेलीकास्ट, इस पर बन चुकी है बॉलीवुड फिल्म