16 में बॉलीवुड में मिला स्टारडम, 17 की उम्र में शादी के बाद अपनाया हिंदू धर्म, 16 साल अलग रहने के बाद हुआ तलाक

16 की उम्र में शोहरत हासिल करने वाली सोनम खान की 25 साल की शादी टूट गई थी, जिसके लिए उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
16 की उम्र में सोनम को मिला स्टारडम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कम उम्र में स्टारडम मिलना आसान नहीं है. वहीं मिल जाए तो छोड़ना आसान नहीं होता. लेकिन एक एक्ट्रेस ने 16 की उम्र में स्टारडम हासिल करने के बाद 17 की उम्र में शादी कर बॉलीवुड से दूरी बना ली. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस सोनम खान की, जिन्होंने हाल ही में अपने ओए ओए गाने को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया और कहा कि उनका फिल्म त्रिदेव की शूटिंग के दौरान एक्स हस्बैंड राजीव राय से अफेयर नहीं था. लेकिन क्या आप सोनम खान की पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 16 की उम्र में  'त्रिदेव' और 'विश्वात्मा' जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. 

16 की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू

2 सितंबर 1972 में जन्मी सोनम खान का असली नाम बख्तावर खान हैं, जिन्होंने 90 के दशक में पॉपुलैरिटी हासिल की. उनके मामा एक्टर रजा मुराद हैं, जो बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैं. सोनम की पहली फिल्म सम्राट थी, जो तेलुगू भाषा में थी. इस दौरान सोनम की उम्र 15 वर्ष थी. इसके बाद 16 कू उम्र में 1988 में यश चोपड़ा की फिल्म विजय से उन्होंने डेब्यू किया और छा गईं. 1987 से 1991 तक उन्होंने सम्राट, विजय, त्रिदेव, मिट्टी और सोना, क्रोध, अजूबा, विश्वात्मा और फतेह जैसी फिल्मों में नजर आईं. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर के जमील जमाली का जलवा,  नोरा फतेही के या बाबा गाने पर राकेश बेदी ने किया जमकर डांस, लेकिन यूट्यूब से हुआ गायब

शादी के बाद अपनाया हिंदू धर्म

सोनम खान की शादी निर्माता-निर्देशक राजीव राय से साल 1991 में हुई थी, जिनके साथ उन्होंने 'त्रिदेव' और 'विश्वात्मा' में काम किया था. इस समय उनकी उम्र 16 साल थी. शादी के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया. एक्ट्रेस के ससुर गुलशन राय भी फेमस प्रोड्यूसर थे, उन्होंने दीवार और मोहरा जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन किया था. साल 1992 में अभिनेत्री ने बेटे गौरव का स्वागत किया. वहीं, बेटे गौरव को कम उम्र में ही ऑटिज्म का पता चला था. 

Advertisement

16 साल अलग रहने के बाद हुआ तलाक

बताया जाता है कि 1997 में, मुंबई अंडरवर्ल्ड के कुख्यात डॉन अबू सलेम के इशारे पर राजीव पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद दंपति ने भारत छोड़कर पहले लॉस एंजिल्स और फिर यूरोप में बसने का फैसला किया. हालांकि, समय के साथ उनका रिश्ता कमजोर पड़ गया और 2001 से दोनों अलग रहने लगे. जबकि 2016 में 16 साल बाद ऑफिशियली तलाक हो गया. इसके बाद सोनम ने अकेले ही बेटे की परवरिश की जिम्मेदारी उठाई. 

25 साल की शादी टूटने के बाद फिर हुआ प्यार 

तलाक के बाद सोनम ने 2017 में बॉयफ्रेंड मुरली से ऊटी में दूसरी शादी कर ली. दोनों की पहली मुलाकात पुदुचेरी में हुई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. एक्ट्रेस ने साल 2024 में एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए बताया था कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली, और उनका बेटा गौरव भी इस शादी में मौजूद था, जो अपने दूसरे पिता यानी मुरली से बेहद प्यार करता है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- प्रीति जिंटा विदेश में कर रही हैं खेती, बगीचे में उगाए टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और फल- हरी सब्जियां

Featured Video Of The Day
लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग की लपटों का 'तांडव', ग्रांउड रिपोर्ट में किया दिखा?
Topics mentioned in this article
Sonam Khan
Bollywood
Entertainment