सोनम कपूर से अनुष्का शर्मा तक, स्टार्स ने दिए अपने बच्चों को ईश्वर के नाम, दिव्य शक्ति से कनेक्शन

सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम भगवान विष्णु के नाम पर रखा है. वह इस बच्चे को वे दिव्य आशीर्वाद मानती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सितारों ने बच्चों को दिए ईश्वर के नाम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इन दिनों अपने बच्चों को ईश्वर, देवी-देवताओं और आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम दे रहे हैं. ये नाम न सिर्फ अनोखे और आकर्षक हैं, बल्कि सांस्कृतिक जड़ों, भक्ति और दिव्य शक्ति से जुड़े हुए हैं. सोनम कपूर ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने छोटे बेटे के नामकरण की जानकारी दी.

सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा

अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे का नाम रुद्रलोक कपूर आहूजा रखा है. सोनम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवान विष्णु की कृपा से जन्मे इस बच्चे को वे दिव्य आशीर्वाद मानती हैं. उनके बड़े बेटे का नाम विष्णु से संबंधित यानी वायु है. वहीं, छोटे बेटे का नाम रुद्र भगवान शिव के रुद्र रूप से प्रेरित है, जिसका अर्थ है दुखों का नाश करने वाला और प्राण शक्ति. सोनम ने लिखा, “रुद्र निडर, दयालु और शक्ति व प्रकाश का पुंज बने.”

हालांकि, बच्चों को ईश्वर और देवी-देवताओं से जुड़े नाम देने का ट्रेंड सोनम कपूर से पहले भी कई सितारों ने शुरू कर दिया था. इन सितारों ने अपने बच्चों के नाम वैदिक और भगवान से प्रेरित चुने हैं. ये नाम अभिनेताओं की गहरी आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विचारों को अच्छी तरह दिखाते हैं. अब बॉलीवुड में बच्चों के नाम रखना सिर्फ फैशन नहीं रहा है, बल्कि यह गहरी श्रद्धा और दिव्य जुड़ाव का प्रतीक बन गया है.

यह भी पढ़ें- Sridevi 7 Evergreen Songs : श्रीदेवी के ये 7 सबसे पॉपुलर गाने, तीसरे नंबर वाला तो हर शादी में देता है सुनाई

Advertisement

वहीं, वत्सल सेठ और इशिता दत्त ने अपनी दूसरी बेटी का नाम वेदा रखा है. संस्कृत में वेदा का मतलब ‘ज्ञान' और ‘बुद्धिमत्ता' है. उनके बड़े बेटे का नाम वायु है, जो पवन देवता से प्रेरित है. इसी तरह यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम वेदविद रखा. इसका अर्थ है 'वेदों को जानने वाला'. यह नाम अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर चुना गया था.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम वामिका है, जो देवी दुर्गा का एक नाम है. यह नाम शक्ति और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है. उनके बेटे का नाम अकाय है. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम देवी रखा गया है, जिसका अर्थ दिव्य शक्ति है. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम वियान है, जो भगवान श्रीकृष्ण का नाम है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Govinda Lookalike: गोविंदा के हमशक्ल को देख फैंस हुए कंफ्यूज, बोले- वही चेहरा, वहीं आंखें, ये तो असली हीरो नंबर वन दिखता है

जूनियर एनटीआर के बेटे का नाम अभय है, जो भगवान शिव का एक नाम है. नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपने एक बेटे का नाम रुद्रोनील (शिव से जुड़ा) और दूसरे बेटे का नाम दैविक (देवता की शक्ति) रखा है. अन्य नामों में अमाला पॉल के बेटे का नाम इलई (कार्तिकेय) और कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी का नाम सरायाह (ईश्वर की राजकुमारी) शामिल है.

 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
"CBI करे जांच!" राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Topics mentioned in this article
Sonam Kapoor
Sonam Kapoor Bollywood
Sonam Kapoor Films
Sonam Kapoor Son Name
Sonam Kapoor Children