सोनम कपूर ने घर के नौकरों के लिए लंदन के पॉश इलाके में खरीदे 5 फ्लैट! नाराज पड़ोसियों को दी जा रही धमकियां?

सोनम कपूर ने करीब तीन साल पहले लंदन के नॉटिंग हिल इलाके में एक 270 करोड़ का मैनशन खरीदा था. अब खबर है कि उन्होंने इसी के करीब 5 फ्लैट खरीदे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनम कपूर ने घर के स्टाफ के लिए खरीदे आलीशान फ्लैट!
Social Media
नई दिल्ली:

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने दो बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं. उन्होंने शहर के पॉश इलाके नॉटिंग हिल में अपने लिए एक बेहद आलीशान जिंदगी बनाई है. उनका लग्जरी लाइफ स्टाइल चर्चा में रहता है और जिस जगह वे रहते हैं यह UK के सबसे महंगे इलाकों में से एक है. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल पहले इस कपल ने नॉटिंग हिल में एक पुराना सा बंगला 270 करोड़ रुपये में खरीदा था. बताया जा रहा है कि तब से इस प्रॉपर्टी में बड़े पैमाने पर रेनोवेशन का काम चल रहा है.

सोनम और आनंद ने बंगले के पास लंदन में पांच फ्लैट खरीदे

अब रिपोर्ट्स का दावा है कि इस कपल ने बंगले के पास ही एक बिल्डिंग में लगभग 51.4 करोड़ रुपये में पांच फ्लैट और खरीदे हैं. कहा जा रहा है कि वे इन फ्लैट्स का इस्तेमाल अपने डोमेस्टिक हेल्प स्टाफ के लिए "सर्वेंट क्वार्टर" के तौर पर करना चाहते हैं. हालांकि इस कदम से बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे लोगों में नाराजगी है.

आसपास के लोगों ने की शिकायत

रिपोर्ट के मुताबिक लोगों का आरोप है कि ये पांचों फ्लैट एक ऐसी कंपनी ने खरीदे हैं जिसका इस सोनम कपूर और आनंद आहूजा से कोई न कोई लेना-देना है. वहां के लोगों ने कंपनी के प्रवक्ता पर यह धमकी देने का भी आरोप लगाया है कि अगर लोगों ने इस पर ऐतराज उठाना जारी रखा, तो वे इन फ्लैट्स को "सोशल हाउसिंग" (किफायती आवास) के लिए खोल देंगे. हालांकि इस कपल की टीम के एक मेंबर ने वेबसाइट को बताया कि कपूर परिवार का इन फ्लैट्स को खरीदने वाली कंपनी से कोई सीधा लेना-देना नहीं है और इन प्रॉपर्टीज को पूरी तरह से इन्वेस्टमेंट के मकसद से खरीदा गया है.

यह भी पढ़ें: पापा सुपरस्टार लेकिन बेटा नहीं कर पाया कोई चमत्कार, फिल्म, टीवी से लेकर रियलिटी शो में आजमाई किस्मत लेकिन नहीं मिला स्टारडम

Advertisement

एक मकान मालिक ने कहा, "हमें इसलिए चुप रहने के लिए डराया जा रहा है क्योंकि वे लोग बहुत ताकतवर हैं. हमने यहां एक-दूसरे के साथ मिलकर रहने का माहौल बनाया था, लेकिन अब वह बदल रहा है क्योंकि कुछ अरबपति हमारे घर को अपनी मौज-मस्ती की एक और जगह बनाना चाहते हैं. अगर वे उन लोगों को यहां आने देंगे जिन्हें वे 'सोशल हाउसिंग' वाले लोग कहते हैं, तो यह माहौल और भी ज्यादा बिगड़ जाएगा. यह एक अजीब सी धमकी है. यह पूरा मामला ही बहुत अजीब और गड़बड़ लग रहा है. अभी तो कुछ फ्लैट्स में कोई रहता भी नहीं है. कुछ फ्लैट्स में रेनोवेशन का काम चल रहा है. लेकिन पर्दे के पीछे से, यहां क्या होगा, इस पर उन्हीं का राज चलता है. यह बात भला कैसे सही मानी जा सकती है?"

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने 16 साल की उम्र में किया लॉन्च, स्नेहा उल्लाल का छलका दर्द, ‘मेरी आजादी छिन गई थी, ऐश्वर्या की हमशक्ल कहलाती थी'

Advertisement

वेबसाइट ने आगे दावा किया कि सोनम और आनंद अपने बंगले के रेनोवेशन पर पहले ही 60.4 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं. इस कपल के पास नॉटिंग हिल में पहले से ही एक फ्लैट और एक स्टूडियो है, जिसे पहले 'आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट' के एक वीडियो में दिखाया गया था. लंदन की प्रॉपर्टीज के अलावा, उनके पास दिल्ली और मुंबई में भी अपने घर हैं.

Featured Video Of The Day
सिया की बेशर्मी का VIDEO! केतन मर्डर केस की आरोपी ने कैमरे पर की शर्मनाक हरकत
Topics mentioned in this article
Sonam Kapoor
Anand Ahuja
Anil Kapoor
Sonam Kapoor London House