पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाने वाली एक्ट्रेस ने बताया दुबई का हाल, बोलीं- आई एम सॉरी

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूएस ईरान जंग के बीच दुबई से उन्हें वापस भारत लाने में मदद की गुजारिश बीते दिन की थी. वहीं अब उन्होंने फैंस के साथ नया अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि वह बिल्कुल सेफ हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सोनल चौहान ने दुबई को बताया दुनिया की सेफ जगह

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूएस ईरान जंग के बीच दुबई से उन्हें वापस भारत लाने में मदद की गुजारिश बीते दिन की थी. वहीं अब उन्होंने फैंस के साथ नया अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि वह बिल्कुल सेफ हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दुबई के हालात की जानकारी देते हुए बताया कि सब कंट्रोल में है और पैनिक ना फैलाने की गुजारिश की. इतना ही नहीं उन्होंने दुबई को दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह बताया है. 

दुबई में हैं सोनल चौहान

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनल चौहान ने अपने चाहने वालों के लिए मैसेज लिखा, “मुझे मैसेज करने वाले और मेरा हालचाल जानने वाले सभी लोगों का धन्यवाद और मुझे माफ करना कि मैं जवाब नहीं दे पाई. आपकी चिंता सच में बहुत मायने रखती है. मैं सेफ हूं और मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि अधिकारी सभी को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें

सोनल चौहान ने दुबई को बताया दुनिया की सबसे सेफ जगह

आगे एक्ट्रेस ने लिखा-  “घबराने की कोई बात नहीं है.यकीनन, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है.@modgovae सभी की सुरक्षा और बचाव में है.चीजें पूरी तरह से कंट्रोल में हैं और सभी से मैं गुजारिश करती हूं कि पैनिक न फैलाएं. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं.”

Advertisement

सोनल चौहान के बारे में 

सोनल चौहान बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत में नजर आई थीं. इसके अलावा साउथ की फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं. जबकि इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट शेयर करते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: जन्नत एक्ट्रेस का है रॉयल कनेक्शन, इमरान के साथ किया डेब्यू फिर भी नहीं बना पाई पहचान, अब देखकर कहेंगे- क्रश तो बिल्कुल...

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran ने उड़ाया Israel का परमाणु सेंटर! डिमोना पर मिसाइल अटैक, 100 घायल, ट्रंप का अल्टीमेटम | War
Topics mentioned in this article