स्मिता पाटिल के बाद राज बब्बर की लाइफ में आईं थीं रेखा? बेटे आर्य ने खोले मुश्किल दिनों के राज, प्रतीक बब्बर पर भी कसा तंज

क्या राज बब्बर की जिंदगी में स्मिता पाटिल के बाद भी किसी और महिला की एंट्री हुई थी? बेटे आर्य बब्बर ने ऐसा खुलासा किया है जिसने बब्बर परिवार की पुरानी दरारों को फिर चर्चा में ला दिया है. रेखा का नाम सामने आते ही आर्य ने जो कहा, उसने सबको चौंका दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राज बब्बर की लव लाइफ पर खुल कर बोले बेटे आर्या

बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है. बेटे आर्य बब्बर ने ऐसा खुलासा किया है जिसने बब्बर परिवार के पुराने जख्म फिर ताजा कर दिए. आर्य ने बताया कि सिर्फ स्मिता पाटिल ही नहीं. उनकी जिंदगी में स्मिता पाटिल के बाद भी एक महिला आई थीं. आर्य ने कहा कि उस दौर में उनके पिता घर से ज्यादा ऑफिस में रहते थे और परिवार पूरी तरह टूट चुका था. क्या वो दूसरी महिला रेखा थीं. इस सवाल पर आर्य का जवाब हैरान करने वाला है. इंटरव्यू में आर्य का दर्द भी छलका और गुस्सा भी साफ नजर आया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जिस प्यार के लिए उनके पिता ने परिवार छोड़ा, आज उसी रिश्ते का बेटा उनसे दूर हो चुका है.

ये भी पढ़ें: संजय दत्त की पहली वाइफ का ब्रेन ट्यूमर से हुआ था निधन, बेटी त्रिशला 8 साल की उम्र में पड़ीं अकेली, बोलीं- कोई नहीं था बात करने वाला

आर्य ने खोले परिवार के पुराने राज

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में आर्य बब्बर ने कहा कि बचपन में उनके लिए अपने पिता के रिश्तों को समझना आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि जब राज बब्बर स्मिता पाटिल के प्यार में पड़े, तब पूरा परिवार टूट गया था. आर्य ने कहा, ‘कौन सा बच्चा ये सुनना पसंद करेगा कि उसके पिता का अफेयर था? लेकिन ये हमारी जिंदगी का हिस्सा था.' आर्य ने ये भी बताया कि स्मिता पाटिल के निधन के बाद राज बब्बर काफी अकेले और टूट चुके थे. वो घर से ज्यादा ऑफिस में समय बिताने लगे थे. इसी दौरान उनकी जिंदगी में एक और महिला के आने की बात भी आर्य ने इशारों में कही. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो रेखा की बात कर रहे हैं, तो आर्य ने बिना झिझक जवाब दिया, ‘अगर कोई रेखा की तरफ आकर्षित हो जाए, तो उसमें गलत क्या है? मैं भी हो सकता हूं. वो इतनी खूबसूरत हैं.' बता दें कि राज बब्बर और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम किया था, जिनमें ‘अगर तुम ना होते', ‘झूठी', ‘अमीरी गरीबी' और ‘इंसाफ की आवाज' जैसी फिल्में शामिल हैं. उस दौर में दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थीं.

प्रतीक पर तंज

आर्य बब्बर ने अपने सौतेले भाई प्रतीक बब्बर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘जिस स्मिता मां के लिए पापा ने हमें छोड़ दिया, आज वही स्मिता मां का बेटा पापा को पापा नहीं मान रहा. इससे ज्यादा दुख की बात क्या होगी?' आर्य ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रतीक को कॉल और मैसेज किए. लेकिन कभी जवाब नहीं मिला. उनकी बातों में दर्द साफ झलक रहा था. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर रात के 3 बजे भी प्रतीक उन्हें मदद के लिए बुलाएंगे, तो वो सबसे पहले पहुंचेंगे. बता दें कि परिवार में दूरियां उस वक्त और बढ़ गई थीं. जब प्रतीक बब्बर ने अपनी शादी में परिवार के कई लोगों को नहीं बुलाया था. तभी से बब्बर परिवार के रिश्तों में आई दरार खुलकर सामने आ गई.

Advertisement

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी पर बवाल! चंपत राय को लेकर कम्प्यूटर बाबा ने कर दी ये मांग
Topics mentioned in this article
Smita Patil
Raj Babbar
Rekha
Arya Babbar
Prateik Babbar