अंधा भिखारी बना जवान फिल्म का ये एक्टर, हिलाकर रख देगा स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड का टीजर

स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड के टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में वह एक अंधे भिखारी के रूप में नजर आने वाले हैं, जो सस्पेंस, एक्शन और भावनाओं से भरा हुआ होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड का टीजर जारी
Social Media

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति की नई फिल्म स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड का टीजर सोमवार 8 जून को रिलीज हो गया है. निर्देशक पुरी जगन्नाथ की इस फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं.विजय पर्दे पर हमेशा से अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड के टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में वह एक अंधे भिखारी के रूप में नजर आने वाले हैं, जो सस्पेंस, एक्शन और भावनाओं से भरा हुआ होगा.

क्या है टीजर 

स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड के टीजर की शुरुआत भिखारियों की मुश्किल जिंदगी और उनके शोषण करने वालों के खिलाफ चेतावनी से होती है. इसके बाद एक्शन सीन, इमोशनल पल और अन्य किरदारों के परिचय आते हैं. पूरा टीजर फिल्म की दुनिया को थोड़ा-थोड़ा दिखाता है, लेकिन मुख्य कहानी का राज नहीं खोलता. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय सेतुपति का किरदार सचमुच अंधा है या इसमें कुछ और राज छिपा है? यह सस्पेंस टीजर को और दिलचस्प बनाता है.

ये भी पढ़ें: अलग होने के बाद अब माही विज ने एक्स हसबैंड जय भानुशाली को बताया बेस्ट फ्रेंड, बोलीं- कोई कड़वाहट नहीं

तब्बू भी होंगी फिल्म का हिस्सा

जवान एक्टर विजय सेतुपति ने फिल्म में अंधे भिखारी के किरदार को बहुत प्रभावशाली तरीके से निभाया है. स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड में तब्बू भी नजर आने वाले हैं. वह इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा कर रही हैं. कन्नड़ अभिनेता दुनिया विजय खलनायक की भूमिका में हैं. इसके अलावा ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश जैसे कलाकार भी सपोर्टिंग रोल में दिखाई देंगे. पुरी जगन्नाथ, जिनकी फिल्में जैसे पोखिरी और बिजनेसमैन काफी लोकप्रिय रही हैं, इस बार विजय सेतुपति के साथ काम कर रहे हैं. 

Advertisement

पांच भाषाओं में होगी रिलीज

स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड पैन इंडिया रिलीज होगी. इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. हालांकि, अभी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है. विजय सेतुपति अपने अनोखे किरदारों के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में भी उनका किरदार दर्शकों को आकर्षित करने वाला लग रहा है. पुरी जगन्नाथ की कहानी कहने की स्टाइल और एक्शन ड्रामा का कॉम्बिनेशन फिल्म को खास बना सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
न्यूजीलैंड में बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए PM मोदी क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Bollywood
Enetrtainment
Vijay Seethupathi